उत्तर भारत में ठंड का कहर तेज: 8 राज्यों में शीतलहर अलर्ट, दक्षिण में बारिश का येलो वार्निंग
उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। दिसंबर के पहले हफ्ते के बाद अब तापमान और नीचे जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने 6 और 7 दिसंबर को कई राज्यों में शीतलहर अलर्ट जारी किया है, जबकि दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- देश में बढ़ी गर्मी की मार: 8 राज्यों में लू का अलर्ट, दिल्ली में पारा 41 डिग्री तक पहुंचने की आशंका
- पश्चिमी विक्षोभ का कहर: बारिश-ओलों से उत्तर भारत बेहाल, आगे ‘सुपर अल नीनो’ से बढ़ेगी गर्मी की मार
- देशभर में मौसम का तेवर: उत्तर भारत में तूफान-ओलावृष्टि का खतरा, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
- पश्चिमी विक्षोभ का असर: उत्तर भारत के 16 राज्यों में बदला मौसम, बारिश-आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट

कहां -कहां शीतलहर का असर बढ़ा?
- दिल्ली–NCR: ठंडी हवाएं चलने से सर्दी बढ़ेगी।
- न्यूनतम तापमान: 8°C
- अधिकतम तापमान: 23°C
- राजस्थान: कई जगहों पर तापमान 2°C से भी कम; कड़ाके की ठंड और घना कोहरा।
- उत्तर प्रदेश:
- कानपुर, आगरा, मुजफ्फरनगर, बरेली, नोएडा, बाराबंकी में शीतलहर चेतावनी
- तापमान में तेज़ गिरावट की संभावना
- उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर:
- शीतलहर के साथ घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी
- बिहार:
- पटना और आसपास के इलाकों में तापमान 4°C तक गिरने की संभावना
- भोजपुर, सारण, बक्सर, गोपालगंज, पूर्वी-पश्चिमी चंपारण में ठंड बढ़ने के आसार
दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट
IMD ने
- तमिलनाडु
- अंडमान और निकोबार
में भारी बारिश की संभावना जताई है। दोनों क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
अगले दिनों का तापमान ट्रेंड
- उत्तर-पश्चिम भारत: अगले 3 दिनों में तापमान 2–3°C बढ़ सकता है।
- महाराष्ट्र: अगले 4 दिनों तक स्थिर, फिर तापमान में 2–3°C की गिरावट संभव।
- गुजरात: अगले 7 दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं।


