हेमंत सोरेन ही होंगे झारखंड के मुख्यमंत्री, चुने गए विधायक दल के नेता

Date:

रांची। हेमंत सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया है। इसके बाद चंपई सोरेन ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया। हेमंत सोरेन के आवास से निकलने के दौरान इंडिया गठबंधन के साथी कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री होंगे।

31 मार्च को हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी से पहले सोरेन राजभवन गए थे और इस्तीफा दे दिया था। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद सीएम की रेस में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन के नाम की भी चर्चा हुई। हालांकि, कल्पना सोरेन की जगह अनुभव को देखते हुए चंपई सोरेन को सीएम पद की कमान दी गई। चंपई सोरेन कोझारखंड टाइगरके नाम से जाना जाता है।

28 जून मिली थी जमानत

28 जून को झारखंड हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन को रेगुलर बेल दी, जिसके बाद उसी दिन वो जेल से रिहा हुए। अब उनके रिहा होने के बाद एक बार हेमंत सोरेन झारखंड के सीएम होंगे। गौरतलब है कि साल 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन ने प्रदेश की दो विधानसभा सीट दुमका और बरहेट पर जीत हासिल की थी। इसके बाद जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी नीत गठबंधन की सरकार की तरफ से उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मोहनलाल ने फिल्म L366 का शीर्षक और नया पोस्टर किया जारी, ‘अथिमनोहरम’ रखा नाम

कोच्चि। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार मोहनलाल ने आखिरकार...