मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को हराया
मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 192 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब की टीम 183 रन बना सकी और 19.1 ओवर में ऑलआउट हो गई। आईपीएल के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को नौ रनों से हराकर अंक तालिका में सातवां स्थान प्राप्त कर लिया। अब टीम के खाते में छह अंक हो गए हैं जबकि पंजाब की टीम चार अंकों के साथ नौवें स्थान पर बनी है।
इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 192 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब की टीम 183 रन बना सकी और 19.1 ओवर में ऑलआउट हो गई। मुंबई के लिए गेराल्ड कोएत्जी और जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी की। दोनों ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। बुमराह को उनकी घातक गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
👉 यह भी पढ़ें:
- बारिश के कारण बेनतीजा निकला केकेआर और पंजाब किंग्स का मैच, दोनों टीमों को मिले एक-एक अंक
- कूपर कॉनली की तूफानी पारी से पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हराया
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 अपने नाम किया, फाइनल में पंजाब किंग्स को दी शिकस्त
- IPL 2025: पंजाब किंग्स ने मुंबई को हराकर फाइनल में बनाई जगह, आईपीएल को मिलेगा नया चैंपियन


