बारिश के कारण बेनतीजा निकला केकेआर और पंजाब किंग्स का मैच, दोनों टीमों को मिले एक-एक अंक

Date:

कोलकाता। आईपीएल 2028 के दौरान केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच सोमवार को हुआ मैच बेनतीजा निकला। काफी देर तक बारिश का इंतजार करने के बाद भी जब मैच शुरू नहीं पाया तो दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया।

केकेआर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। टीम ने 3.4 ओवर में दो विकेट पर 25 रन बनाए थे। कप्तान अजिंक्य रहाणे को 8 और अंगकृष रघुवंशी को 7 रन पर नाबाद लौटना पड़ा। दूसरे ओवर में जेवियर बार्टलेट ने कैमरन ग्रीन (4 रन) और फिन एलन (6 रन) को पवेलियन भेज दिया। उसी वक्त हल्की बारिश के कारण मैच रुक गया। फिर  बारिश तेज हो गई जिससे मुकाबला दोबारा शुरू नहीं हो सका। पांच-पांच ओवर का मैच कराने के लिए कटऑफ टाइम रात 11 बजकर 14 मिनट था। बारिश रुक भी गई थी, लेकिन जब कवर्स हटे तो मैदान काफी गीला था और बाउंड्री के पास पानी भी भरा था। निर्धारित समय तक ग्राउंड तैयार नहीं किया जा सकता था,लिहाजा अंपायरों ने मैदान का निरीक्षण करने के बाद दोनों कप्तानों से चर्चा की और मैच रद्द करने का फैसला किया। केकेआर और पंजाब को इस तरह एक-एक अंक मिले।

उल्लेखनीय है कि केकेआर ने अब तक दो मैच खेले हैं और सभी मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी तरफ पंजाब को अपने दोनों मैचों में जीत मिली है। मैच बेनतीजा रहने के बाद पंजाब और कोलकाता को एक-एक अंक मिले। एक अंक के सहारे पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई। जबकि कोलकाता की टीम 8वें नंबर पर है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related