मयंक यादव: डेब्यू मैच में 150 कि.मी. से अधिक रफ्तार से की गेंदबाजी
पंजाब किंग्स आईपीएल के मुकाबले में जीत की तरफ बढ़ती नज़र आ रही थी. लेकिन मयंक यादव ने अपनी गति से मैच का रुख बदलकर लखनऊ सुपर जायंट्स को 21 रन से विजय दिला दी.शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो की ओपनिंग जोड़ी ने 102 रन जोड़कर 200 रन के लक्ष्य को थोड़ा बौना सा बना दिया.इस मौके पर मयंक यादव ने अपनी रफ्तार से पंजाब की प्रगति पर ऐसा ब्रेक लगाया, जिसे आसानी से भुलाया नहीं जा सकेगा.
मयंक यादव जब गेंदबाजी करने आए तब शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो खेल पर पूरी तरह से दबदबा बना चुके थे. यह मौका था जब सभी को लग रहा था कि पंजाब किंग्स सहजता से विजय प्राप्त कर सकती है.मयंक यादव लगातार 150 कि.मी. से ज्यादा की रफ्तार निकालकर पंजाब के बल्लेबाजों पर हौवा बनाने लगे. जॉनी ने इस दबाव को हटाने के लिए पुल शॉट खेला पर गति से मात खा गए और कैच हो गए.मयंक यादव ने प्रभसिमरन और जितेश शर्मा के विकेट निकालकर अपना आईपीएल पदार्पण यादगार तो बनाया बल्कि मैच भी पंजाब किंग्स की पकड़ से बाहर निकाल दिया.
👉 यह भी पढ़ें:
- IPL 2026 Final: हार के बाद शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी! RCB के लिए कही ऐसी बात जिसने जीत लिया फैंस का दिल
- RCB ने GT को हराकर लगातार दूसरी IPL ट्रॉफी जीती: विराट कोहली की 75 रनों की धमाकेदार पारी
- शुभमन गिल के शतक से IPL 2026 फाइनल में पहुंची गुजरात टाइटंस, वैभव सूर्यवंशी की 96 रन की पारी गई बेकार
- RR vs SRH Playoff 2026: वैभव सूर्यवंशी के तूफान से राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, क्वालीफायर-2 में GT से भिड़ंत
- PBKS vs LSG IPL 2026: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक से पंजाब किंग्स की धमाकेदार जीत, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार
- GT vs CSK: गुजरात टाइटन्स की 89 रन से धमाकेदार जीत, चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर



