आईपीएल: कोलकाता नाइट राइडर्स ने रोमांचक सनराइजर्स हैदराबाद को हराया
👉 यह भी पढ़ें:
आईपीएल 2024 के तीसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने सनराइजर्स हैदराबाद को चार रन से हरा दिया.शनिवार को हुए इस रोमांचक मुकाबले में केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 208 रन बनाए. इसके जवाब में पैट कमिंस की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 204 रन ही बना सकी.

तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने आखिरी ओवर में हेनरिक क्लासेन के तूफान को रोककर कोलकाता नाइट राइडर्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत दिला दी.कोलकाता नाइट राइडर्स ने टूर्नामेंट में अपने अभियान को जीत के साथ शुरू किया. अब टीम का सामना 29 मार्च को आरसीबी से बेंगलुरु में होगा.केकेआर के लिए इस मैच में सबसे शानदार पारी आंद्रे रसेल ने 64 रनों की खेली.उन्होंने केवल 25 गेंदों में 7 छक्कों और 3 चौकों की मदद से ये रन बनाए.वहीं ओपनर बल्लेबाज फिलिप सॉल्ट ने 54 रन बनाए. रमनदीप सिंह ने 35 रनों का योगदान दिया.


