ट्रेनों में मिलेगा आपका पसंदीदा लोकल फूड, रेलवे ने शुरू किया नया प्रयोग
भारत में हर दिन लाखों लोग भारतीय रेलवे के जरिए सफर करते हैं। रेलवे यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में भोजन भी उपलब्ध करवाती है। हालांकि, कई बार यात्रियों द्वारा ट्रेन में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाए जाते हैं। यात्रियों की शिकायतों पर रेलवे कार्रवाई भी करता है, लेकिन आने वाले दिनों में ट्रेन में मिलने वाले खाने में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
मिलेगा लोकल फूड
रेल मंत्री ने घोषणा की है कि बहुत जल्द पूरे देश की ट्रेनों में यात्रियों को उनका पसंदीदा लोकल फूड मिलने वाला है। इस दिशा में दक्षिण रेलवे ने एक नया प्रयोग भी शुरू कर दिया है।
संसद में उठा सवाल
हाल ही में लोकसभा में डीएमके सांसद सुमति टी. ने रेलवे मंत्रालय से ट्रेनों में मिलने वाले खाने को लेकर सवाल किया था। उन्होंने सुझाव दिया कि तमिलनाडु में चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों में साउथ इंडियन फूड भी उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
भाषा की समस्या
सांसद ने यह भी कहा कि ट्रेनों के अंदर स्टाफ आमतौर पर हिंदी में बात करता है, जिससे यात्रियों को अपनी आवश्यकताओं के बारे में बताने में कठिनाई होती है। इस मुद्दे को भी रेलवे के सामने रखा गया है, ताकि यात्रियों की सुविधा के लिए उचित समाधान निकाला जा सके।
👉 यह भी पढ़ें:
- कोहरे ने रोका ट्रेनों का रास्ता ;कई डाइवर्ट तो कई कैंसिल
- दक्षिणी स्पेन में भीषण रेल हादसा: दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 21 की मौत, दर्जनों घायल
- केरल स्थानीय निकाय चुनाव: अंतिम चरण में वोटिंग शुरू, विधानसभा चुनाव से पहले ‘सेमीफाइनल’
- नागपुर में किसानों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी, बच्चू कडु ने दी ट्रेनों को रोकने की चेतावनी


