संभल मामले पर बोले योगी आदित्यनाथ-उन दरिंदों को आज तक सजा क्यों नहीं मिली, जिन्होंने 46 साल पहले नरसंहार किया था

Date:

लखनऊ। संभल में 46 साल पुराना मंदिर मिलने पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान आया है। योगी ने कहा-उन दरिंदों को आज तक सजा क्यों नहीं मिली, जिन्होंने संभल में 46 वर्ष पहले नरसंहार किया था। इस पर चर्चा क्यों नहीं होती है? योगी ने कहा संभल में इतना प्राचीन मंदिर क्या रातोंरात प्रशासन ने बना दिया? क्या वहां बजरंगबली की इतनी प्राचीन मूर्ति रातोंरात गई?

सीएम योगी ने रविवार को कहा कि आज जब अयोध्या प्रफुल्लित है तब संविधान में चोरी से सेक्यूलर शब्द डालने वाले लोग आज अपने घर में बैठकर शोक मना रहे हैं। उन्हें परेशानी है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कैसे हो गया? उन्हें परेशानी है कि काशी विश्वनाथ का कायाकल्प कैसे हो गया? उन्होंने दशकों तक शासन किया, लेकिन कुछ नहीं कर पाए। अपनी अकर्मण्यता और निकम्मेपन का दोष हम पर डाल रहे हैं। हमारी सफलता को कोस कर भड़ास निकाल रहे हैं। इनका असली चेहरा सबके सामने आ चुका है।

योगी ने कहा कि संसद में कल चर्चा संविधान की हो रही थी लेकिन मुद्दा संभल का उठ रहा था। विपक्ष संभल का राग अलापता है और इधर संभल में इन्हीं के समय में 46 वर्ष पहले जिस मंदिर को बंद कर दिया गया था, वो सबके सामने गया। इनकी मानसिकता को सबके सामने प्रदर्शित कर दिया। सीएम ने आगे कहा कि उन दरिंदों को आज तक सजा क्यों नहीं मिली जिन्होंने 46 वर्ष पहले संभल में नरसंहार किया था? क्यों नहीं चर्चा होती? क्या कसूर था उनका? जो भी उस सच को बोलेगा उसे धमकी दी जाएगी, मुंह बंद कराने का प्रयास होगा इसीलिए कुंभ के बारे में भी ये लोग इसी प्रकार के दुष्प्रचार को आगे लेकर बढ़ने का प्रयास करेंगे।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।