सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी 

Date:

सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. जिसके बाद पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए हैं. शनिवार रात को सुरक्षा मुख्यालय के सीयूजी नंबर पर एक अज्ञात शख्स ने फोन किया और सीएम योगी बम से उड़ाने की धमकी दी. जिसके बाद इस मामले में महानगर कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल उधम सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

up CM Yogi Threat to blow with a bomb panic due to call received at  security headquarters teams engaged in investigation - सीएम योगी को बम से  उड़ाने की धमकी, सुरक्षा मुख्यालय

खबर के मुताबिक शनिवार को रात करीब दस बजे सुरक्षा मुख्यालय पर एक अज्ञात शख्स ने फोन किया, इस फोन कॉल को ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल ने उठाया, जिसके बाद आरोपी ने सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी दी. कांस्टेबल ने जब फोन करने वाले युवक से उसका नाम पूछा तो उसने आरोपी ने फोन काट दिया. सीएम योगी को धमकी भरे फोन के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है. इस मामले में कोतवाली थाने में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है. ये जानने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी कौन था और क्यों उसने ये कॉल किया.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मोहनलाल ने फिल्म L366 का शीर्षक और नया पोस्टर किया जारी, ‘अथिमनोहरम’ रखा नाम

कोच्चि। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार मोहनलाल ने आखिरकार...