वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में फूल बंगला गिरने से मचा हड़कंप, कोई घायल नहीं
वृंदावन के प्रसिद्ध ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मंदिर में सजाया गया फूल बंगले का जाल अचानक लटक गया। सौभाग्य से इस घटना में किसी श्रद्धालु को कोई चोट नहीं आई।
👉 यह भी पढ़ें:
- मथुरा के वृंदावन में यमुना नदी में स्टीमर पलटने से 10 लोगों की मौत, कई लापता, बचाव कार्य जारी
- शीतला माता मंदिर में दर्दनाक हादसा: भगदड़ में 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
- महाकाल मंदिर की पूरी व्यवस्था बिगाड़ रहे पूर्व एडिशनल एसपी जयंत राठौर, हत्या के आरोपी रहे आशीष दुबे के भस्मारती प्रभारी होने पर भी उठ रहे सवाल
- लेबनान में इमारत ढहने का कहर: त्रिपोली हादसे में 5 की मौत, मलबे में अब भी तलाश जारी

गौरतलब है कि गर्मियों के मौसम में ठाकुर जी को शीतलता प्रदान करने के लिए मंदिर में सुंदर फूल बंगले सजाए जाते हैं। मंगलवार शाम को जब फूल बंगला पूरी तरह सजाया जा चुका था, तभी अचानक उसका जाल नीचे की ओर लटक गया, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मियों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला और जाल को व्यवस्थित किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फूल बंगले का जाल रस्सियों के सहारे बांधा गया था। संभावना जताई जा रही है कि बंदरों द्वारा रस्सियां काटे जाने के कारण यह घटना हुई। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस घटना में कोई हानि नहीं हुई है और श्रद्धालु पूरी तरह सुरक्षित हैं।
मंदिर प्रशासन ने इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।


