अलीगढ़ में बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत- एक मंदिर, एक कुआं, एक श्मशान से मिटेगा जातिवाद

Date:

अलीगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत पांच दिवसीय दौरे पर आज अलीगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक मंदिर, एक कुआं और एक श्मशान की नीति अपनाकर सभी वर्गों में समरसता और समानता लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें ऐसा समाज बनाना है जो केवल सशक्त हो, बल्कि सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाला हो।

मोहन भागवत ने दो प्रमुख शाखाओंएचबी इंटर कॉलेज और पंचन नगरी पार्क में स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमें सभी वर्गों को समान सम्मान देना होगा। यही हमारा धर्म है, यही हमारी संस्कृति है। संघ प्रमुख ने स्वयंसेवकों को सामाजिक सद्भाव बढ़ाने के लिए संस्कार, परंपरा और सांस्कृतिक मूल्यों पर जोर देने को कहा। उन्होंने कहा कि हमें ऐसा समाज बनाना है जो केवल सशक्त हो, बल्कि सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाला हो। उन्होंने कहा कि हमारे त्योहार केवल उत्सव नहीं हैं, बल्कि वे सामाजिक एकता के अवसर भी हैं। उन्होंने सभी वर्गों के लोगों को साथ मिलकर त्योहार मनाने का आग्रह किया।

शताब्दी समारोह की हो रही है तैयारियां

भागवत की यह यात्रा इस साल विजयादशमी से शुरू होने वाले आरएसएस शताब्दी समारोह की तैयारियों के तहत की गई है। इसमें ब्रज क्षेत्र के आरएसएस प्रचारकों के साथ उनकी नियमित बैठकें भी शामिल रहीं। उन्होंने संगठनात्मक ढांचे की मजबूती और आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले आयोजनों की रूपरेखा पर भी चर्चा की

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अंडमान में मिला ‘ऊर्जा का खजाना’! भारत को मिली बड़ी प्राकृतिक गैस खोज, क्या खत्म होगी विदेशी तेल-गैस पर निर्भरता?

केंद्रीय मंत्री Hardeep Singh Puri ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया है कि सरकारी कंपनी Oil India Limited ने अंडमान के अपतटीय  क्षेत्र में प्राकृतिक गैस का एक बड़ा भंडार खोज निकाला है।