मथुरा। राधा रानी पर विवादित टिप्पणी करने के बाद पंडित प्रदीप मिश्रा ने शनिवार को नाक रगड़कर माफी मांगी है। पंडित प्रदीप मिश्रा शनिवार को बरसाना पहुंचे थे। यहां उन्होंने राधा रानी के मंदिर में नाक रगड़कर माफी मांगी। इसके बाद वह राधा रानी के मंदिर में दंडवत हो गए। पंडित प्रदीप मिश्रा को मिल रही लगातार धमकियों के कारण राधारानी मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। माफी मांगने के बाद उन्होंने कहा कि मैं ब्रजवासियों के प्रेम के कारण यहां पहुंचा हूं।
पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा– “मेरी वाणी से किसी को ठेस पहुंची है, तो उसके लिए माफी मांगता हूं। मैं ब्रजवासियों के चरणों में दंडवत माफी मांगता हूं। मैं लाडली जी और बरसाना सरकार से क्षमा चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मेरा सभा से निवेदन है कि कोई किसी को अपशब्द नहीं कहे केवल राधे–राधे और महादेव कहें।
👉 यह भी पढ़ें:
- बचने का रास्ता न देख मंत्री विजय शाह ने फिर बहाए ‘घड़ियाली आंसू’, सुप्रीम कोर्ट के डर से मांगी माफी, सरकार को देना है जवाब
- पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा में हादसा, आज फिर दो श्रद्धालुओं की गई जान, दो दिन में चार मौत फिर भी हेलिकॉप्टर से बरस रहे फूल
- ब्राह्मणों पर टिप्पणी को लेकर अब अनुराग कश्यप ने मांगी माफी, कहा- मर्यादा भूल गया, ब्राह्मण समाज को बुरा बोला
- आप कैसे शिव साधक हो पं.प्रदीप मिश्राजी, हमेशा शिव के ‘गणों’ को ही कष्ट देते हो?
चार दिन का मिला था अल्टीमेटम
राधारानी विवाद पर मथुरा महापंचायत में संतों ने पंडित प्रदीप मिश्रा से माफी मांगने की बात कही थी। पंचायत ने कहा था कि वह चार दिन में बरसाना आकर माफी मांगे लें। संतों ने कहा था कि हम बयान के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करा रहे हैं लेकिन अगर प्रदीप मिश्रा ने चार दिनों के अंदर माफी नहीं मांगी तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे।


