लखनऊ। यूपी के के कन्नौज रलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां रेलवे स्टेशन की दो मंजिला बिल्डिंग का लिंटर डाला जा रहा था, जो अचानक ढह गया। इसमें 35 मजदूर दब गए। अब तक 21 घायल जिला अस्पताल पहुंचाए गए हैं। इनमें से 3 को कानपुर रेफर किया गया है।
बताया जाता है कि स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत दो मंजिला नई बिल्डिंग बन रही थी। शनिवार सुबह लिंटर डालने का काम चल रहा था, तभी अचानक पूरा लिंटर ढह गया। कन्नौज रेलवे स्टेशन की पुरानी बिल्डिंग से सटा कर नई बिल्डिंग का निर्माण कराया जा रहा है। दरअसल, 13 करोड़ की लागत से स्टेशन के वेटिंग एरिया का हाल बनाया जा रहा है। इसके लिए 1 साल से काम चल रह है। यह निर्माण प्लेटफार्म पर ही हो रहा था। यहां दो मंजिला भवन के ऊपरी हिस्से पर लिंटर डाला गया था। शनिवार दोपहर अचानक ऊपर का लेंटर ढह गया। इसकी चपेट में 35 से ज्यादा मजदूर आ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को निकाल कर जिला अस्पताल भिजवाना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर एक यात्री को पीट-पीट कर मार डाला, ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुआ था विवाद
- INDORE–नए रेलवे स्टेशन के पास BDDS की वैन दुर्घटनाग्रस्त,VVIP सुरक्षा ड्यूटी में जा रही थी वैन….
- तिरुवल्लूर रेलवे स्टेशन पर डीजल से भरी मालगाड़ी में भीषण आग, कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट
- भोपाल… रेलवे स्टेशन पर CM ने किया वीआई पी लाउंज का उद्घाटन
- भोपाल… रेलवे स्टेशन पर CM ने किया वीआई पी लाउंज का उद्घाटन
- ठाणे के मुंब्रा रेलवे स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा: भारी भीड़ के कारण चलती ट्रेन से गिरकर तीन यात्रियों की मौत, कई घायल



