देश भर में पांव पसार रहा एचएमपीवी वायरस, अब असम में 10 महीने का बच्चा संक्रमित मिला

Date:

नई दिल्ली। अब देश भर में एचएमपीवी वायरस पांव पसारता जा रहा है। अब असम में भी एक मामला पता चला है। यहां के लखीमपुर में 10 महीने का एक बच्चा इस वायरस संक्रमित मिला है। देश में अब इस वायरस के 15 केस हो गए हैं, जिनमें से सबसे ज्यादा चार मामले गुजरात के हैं।

बताया जाता है कि बच्चे को वर्तमान में डिब्रूगढ़ के असम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे स्थिति स्थिर है। असम में सामने आए ये इस मामले पहले शुक्रवार को राजस्थान और गुजरात में एकएक केस मिले थे। इससे पहले गुरुवार को 3 केस सामने आए थे।

सर्दीजुकाम के कारण बच्चा हुआ था भर्ती

एएमसीएच के अधीक्षक डॉ. ध्रुबज्योति भुइंया ने बताया कि बच्चा चार दिन पहले सर्दीजुकाम जैसे लक्षणों के कारण अस्पताल में भर्ती हुआ था। कल हमें लाहोवाल स्थित आईसीएमआरआरएमआरसी से परीक्षण रिपोर्ट मिली, जिसमें एचएमपीवी संक्रमण की पुष्टि हुई।

सिक्किम में एडवाइजरी जारी

चीन में एचएमपीवी के मामले लगातार बढ़ हैं। सिक्किम सरकार ने स्थिति पर बारीकी से नजर रखने के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। सिक्किम चीन के साथ लगभग 200 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है। इधर, केंद्र ने मंगलवार को राज्यों से देश में श्वसन संबंधी बीमारियों पर निगरानी की समीक्षा करने को कहा है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सोमनाथ मंदिर के अमृत महोत्सव में शामिल हुए। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि इतिहास में कई आक्रांताओं ने सोमनाथ मंदिर पर हमला किया और उसके वैभव को मिटाने की कोशिश की, लेकिन वे कभी सफल नहीं हो सके।