गोंडा: मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश सोनू उर्फ भुर्रे ढेर, 48 से अधिक मुकदमों में था वांछित

Date:

गोंडा: मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश सोनू उर्फ भुर्रे ढेर, 48 से अधिक मुकदमों में था वांछित

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में सोमवार आधी रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश सोनू उर्फ भुर्रे मारा गया। उसकी पहचान कादीपुर, करनैलगंज निवासी के रूप में हुई है।

Gonda Encounter: 1 लाख के इनामी बदमाश का खात्मा, पुलिस एनकाउंटर में ढेर

घटना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के सोनौली गांव के पास हुई। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जानकारी दी कि सोनू की तलाश 24 अप्रैल को डिक्सिर गांव में हुई एक चोरी और हत्या की घटना के सिलसिले में की जा रही थी। सोमवार रात को उसकी मौजूदगी की सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की।

पुलिस को देखकर सोनू ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक गोली थाना प्रभारी (एसओ) की बुलेट-प्रूफ जैकेट पर लगी और वह बाल-बाल बचे। जवाबी फायरिंग में सोनू को गोली लगी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सोनू पर 48 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और वह लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।