घने कोहरे ने ली चार जिंदगी : यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा
दिल्ली–आगरा यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। मथुरा के बलदेव क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना में कई बसों और छोटी गाड़ियों के आपस में टकराने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए।
👉 यह भी पढ़ें:
- रोहतास में भीषण सड़क हादसा: तिलक से लौट रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, खुशियां मातम में बदलीं
- लू के बीच बदलेगा मौसम: 11 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ राहत और आफत दोनों के आसार
- ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से पांच की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
- आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: बस-लॉरी टक्कर के बाद आग, 14 लोगों की दर्दनाक मौत
मथुरा पुलिस के मुताबिक, हादसा अत्यधिक कोहरे की वजह से हुआ। आगरा से नोएडा की ओर जाते समय, एक्सप्रेसवे पर यह दुर्घटना घटी, जिसमें 7 बसें और 3 अन्य वाहन शामिल थे। टक्कर के बाद कुछ गाड़ियों में आग भी लग गई।
पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और राहत की बात यह है कि किसी की हालत गंभीर नहीं है। पुलिस और प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य तेज़ी से किया गया, वहीं अन्य यात्रियों को सरकारी वाहनों के ज़रिये उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।


