नई दिल्ली। देश के हर एमबीबीएस डॉक्टर की यूनिक आईडी होगी। नेशनल मेडिकल कमिशन (एनएमएस) ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी डॉक्टरों को हाल ही में लॉन्च किए गए एनएमसी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है। जिन डॉक्टरों ने इंडियन मेडिकल रजिस्टर (आईएमआर) पर रजिस्ट्रेशन करा रखा है, उन्हें भी एनएमआर पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
उल्लेखनीय है कि यह पोर्टल एनएमसी और नेशनल हेल्थ अथॉरिटी ने मिलकर तैयार किया है। इससे भारत के सभी एमबीबीएस डॉक्टरों का एक डेटाबेस तैयार होगा। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि अभी तक ऐसे डेटा की कमी थी। पोर्टल पर 13 लाख से अधिक डॉक्टरों का डेटा उपलब्ध हो सकेगा। इसमें डॉक्टरों की पूरी जानकारी रहेगी।
👉 यह भी पढ़ें:
- रैपर वेदान उर्फ हिरंदास मुरली पर यौन शोषण का आरोप, डॉक्टर ने दर्ज कराया केस
- कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस, 15 अक्टूबर को आईएमए के आह्वान पर देशव्यापी भूख हड़ताल
- कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल, सीबीआई ने संजय रॉय को ही हत्यारा माना
- डॉक्टर मिलने नहीं आए तो धरने पर पहुंच गईं ममता, कहा-मैं आपके साथ हूं, मुझे पद की चिन्ता नहीं
- बातचीत के लिए नहीं आए डॉक्टर, ममता बनर्जी ने कहा-अगर वो मेरी कुर्सी चाहते हैं तो मैं इस्तीफा देने को तैयार
- समलैंगिकता को अपराध बताने वाले एमबीबीएस सिलेबस की गाइडलाइन ली गई वापस



