त्रिपुरा; बांग्लादेश के सहायक उच्चायुक्त के कार्यालय में तोड़फोड़,विदेश मंत्रालय ने की निंदा
त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बांग्लादेश के सहायक उच्चायुक्त के कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। यह घटना हिंदू संघर्ष समिति की त्रिपुरा इकाई द्वारा आयोजित प्रदर्शन के दौरान हुई।

सोमवार सुबह प्रदर्शनकारी सर्किट हाउस के पास महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना दे रहे थे। इस बीच, प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने पुलिस बैरिकेड तोड़कर सहायक उच्चायुक्त के कार्यालय में प्रवेश किया और वहां तोड़फोड़ की।
घटना की जानकारी मिलते ही राज्य के डीजीपी अनुराग धनखड़ और पश्चिम त्रिपुरा जिले के एसपी डॉ. किरण कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
यह प्रदर्शन बांग्लादेश में इस्कॉन से जुड़े चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित किया गया था। हिंदू संगठनों ने उनकी गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है।

👉 यह भी पढ़ें:
- वज़ीरिस्तान हमले में भारत पर लगाए पाकिस्तानी आरोपों को विदेश मंत्रालय ने खारिज किया
- कटरा में वंदे भारत उद्घाटन पर पीएम मोदी के बयान से पाकिस्तान नाराज़, विदेश मंत्रालय ने दी तीखी प्रतिक्रिया
- भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा-जम्मू-कश्मीर मामले में पीओके खाली करने के बाद ही होगी पाकिस्तान से बात
- भारतीय अप्रवासियों के साथ बुरे व्यवहार पर बोला विदेश मंत्रालय-अमेरिकी अधिकारियों से करेंगे बात, पीएम भी जा रहे हैं अमेरिका


