विजयवाड़ा। नक्सली विरोधी अभियान में आंध्र प्रदेश के सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बताया जाता है कि विजयवाड़ा में 9 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है, जिसमें शीर्ष माओवादी कमांडर चेल्लूरी नारायण राव आका सुरेश भी शामिल है। यह पिछले 36 साल से सुरक्षा बलों को चकमा दे रहा था।
सुरेश के बारे में कहा जाता है कि ये बीते 36 सालों से अंडरग्राउंड रहकर अपनी जिंदगी बिता रहा था। सुरेश सीपीआी (माओवादी) की सेंट्रल कमेटी का सदस्य और आंध्र–ओडिशा बॉर्डर स्पेशल जोनल कमेटी का सचिव भी था। सरेंडर करने वाले अन्य 8 सदस्यों में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के प्लेटून कमांडर और एरिया कमेटी के सदस्य शामिल हैं। सुरेश आंध्र प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में हुए कई बड़े माओवादी हमलों में शामिल रहा है। वह 2018 में हुए पूर्व विधायक किदारी सर्वेश्वर राव और पूर्व विधायक सिवरी सोमेश्वर राव की हत्या के मामले में भी मुख्य आरोपी था। सुरेश का नाम पुलिस बलों पर किए गए कई घात लगाकर किए गए हमलों से भी जुड़ा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- महाराष्ट्र;अंतिम प्रहार में नक्सलियों की कमर टूटी: गढ़चिरौली में 8 गिरफ्तार, 5 ने डाले हथियार
- तेलंगाना में नक्सली विरोधी अभियान में भारी सफलता, 130 नक्सलियों ने सीएम रेवंत रेड्डी के सामने डाले हथियार
- छत्तीसगढ़ के महासमुंद में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, 15 नक्सलियों ने हथियारों के साथ किया सरेंडर, 9 महिलाएं भी शामिल
- बीजापुर में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार: इंद्रावती नदी किनारे मुठभेड़ में 2 ढेर, भारी हथियार बरामद


