इस बार गोवा तट पर नौसेना के जवानों संग दिवाली मनाएंगे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार दिवाली का त्योहार गोवा तट पर भारतीय नौसेना के जवानों के साथ मनाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नौसेना के जवानों के साथ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न भी मनाएंगे, जो पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत की कार्रवाई थी।
👉 यह भी पढ़ें:
- मैं प्रधानमंत्री मोदी से बहुत प्यार करता हूं” — ट्रंप बोले, भारत अमेरिका पर पूरी तरह भरोसा कर सकता है
- विकसित भारत के लिए तेज़ होंगे सुधार: मंत्रिपरिषद बैठक में प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा संदेश
- विदेश यात्रा पर कर लगाने की चर्चा निराधार, प्रधानमंत्री ने अफवाहों को किया खारिज
- प्रधानमंत्री पर टिप्पणी से मचा सियासी तूफ़ान: सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी पर मुकदमा, महोबा में भाजपा का उग्र प्रदर्शन
- गुरुदेव को राष्ट्र का नमन, प्रधानमंत्री बोले — टैगोर की चेतना आज भी देश का पथ आलोकित कर रही
- फर्जी वीडियो से सावधान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर फैल रही भ्रामक जानकारी का खुलासा
यह पहली बार होगा जब प्रधानमंत्री मोदी नौसेना के जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। बताया जा रहा है कि वे जवानों से मुलाकात करेंगे और उनके साथ भोज में भी शामिल हो सकते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में पद संभालने के बाद से हर साल सशस्त्र बलों के जवानों के साथ दिवाली मनाने की परंपरा निभाई है।
इस साल प्रधानमंत्री का यह दौरा समुद्री सुरक्षा बलों के साथ एकजुटता और “सी गार्डियंस ऑफ इंडिया” के प्रति सम्मान का प्रतीक माना जा रहा है।



