तेजी से बदल रहा है युद्ध का स्वरूप, अब धुंधली हो रही हैं युद्ध और शांति की सीमाएं: नौसेना प्रमुख

Date:

तेजी से बदल रहा है युद्ध का स्वरूप, अब धुंधली हो रही हैं युद्ध और शांति की सीमाएं: नौसेना प्रमुख

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने कहा कि आधुनिक तकनीकी प्रगति और बढ़ते गैर-परंपरागत खतरों के चलते युद्ध का स्वरूप बेहद तेजी से बदल रहा है। उन्होंने आगाह किया कि अब युद्ध और शांति के बीच की रेखाएं धुंधली होती जा रही हैं।

Indian Navy : एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी बने नौसेना प्रमुख

तकनीक और गैर-राज्यीय तत्वों की भूमिका पर चिंता

सीआईआई के एक कार्यक्रम में बोलते हुए एडमिरल त्रिपाठी ने कहा कि व्यावसायिक तकनीकों की पहुंच आतंकियों और नॉन-स्टेट ऐक्टर्स तक हो जाने से खतरों की प्रकृति और भी जटिल हो गई है।
उन्होंने कहा हम एक सटीकता के युग में प्रवेश कर रहे हैं, जहां उच्च-सटीक क्षमताएं और उनकी बड़ी मात्रा हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।”

एडमिरल ने यह भी चेताया कि आतंकवाद जैसे खतरे व्यापक संघर्ष में तब्दील हो सकते हैं।

अंतरिक्ष, साइबर और गैर-संपर्क युद्ध बना नई चुनौती

उन्होंने कहा कि आज की दुनिया में अंतरिक्ष और साइबर डोमेन के साथ-साथ गैर-संपर्क युद्ध (non-contact warfare) भी एक नई वास्तविकता बन चुकी है, जिसमें बिना औपचारिक युद्ध की घोषणा के भी संघर्ष शुरू हो सकते हैं।

समुद्री रणनीति में भारत की भूमिका पर भी बोले

भारत की समुद्री रणनीतिक नीति पर बोलते हुए एडमिरल त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “सागर” (Security and Growth for All in the Region) दृष्टिकोण अब एक व्यापक रणनीतिक सिद्धांत बन चुका है, जो भारत की बढ़ती समुद्री पहुंच को दर्शाता है।

एक बार कमिट्मेंट कर दी तो... ऑपरेशन सिंदूर के बाद IAF चीफ का बड़ा बयान -  News18 हिंदी

वायुसेना प्रमुख ने ऑपरेशन सिंदूर को बताया राष्ट्रीय विजय

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को एक “राष्ट्रीय विजय” बताते हुए कहा कि इसे भारतीय बलों ने मिलकर बेहद पेशेवर तरीके से अंजाम दिया।

उन्होंने कहा हम सत्य के मार्ग पर चल रहे थे और मुझे लगता है कि ईश्वर भी हमारे साथ था।”

एयर चीफ ने कहा कि इस ऑपरेशन में हर भारतीय की भावना जुड़ी थी और पूरा देश इस जीत को गर्व और उम्मीद के साथ देख रहा था।

इन दोनों सैन्य प्रमुखों के बयान आधुनिक युद्ध की बदलती परिभाषा, भारत की बढ़ती वैश्विक सैन्य भूमिका और तकनीकी खतरों की गंभीरता को रेखांकित करते हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।