निजी जीवन पर टिप्पणियों से आहत शिखर धवन: बोले– मेरे नाम से झूठे बयान न फैलाएं

Date:

निजी जीवन पर टिप्पणियों से आहत शिखर धवन: बोले– मेरे नाम से झूठे बयान न फैलाएं

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने अपने निजी जीवन को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही टिप्पणियों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके नाम से जो निराशाजनक बयान जोड़े जा रहे हैं, वे भ्रामक और असत्य हैं।

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा कि उन्होंने कुछ ऐसे संदेश देखे हैं, जिनमें उनके निजी जीवन को लेकर एक निराशाजनक बयान उनसे जोड़कर प्रस्तुत किया गया है। धवन ने कहा कि उन्होंने कभी भी अतीत का बोझ नहीं ढोया, चाहे वह मैदान के भीतर की बात हो या मैदान के बाहर की। वे अपने अतीत का सम्मान करते हुए सकारात्मक सोच की शक्ति पर पूरा विश्वास रखते हैं।

धवन ने आगे लिखा कि यह उनके जीवन का एक नया अध्याय है और उन्हें अपने प्रशंसकों, मित्रों, परिवार, शुभचिंतकों और मीडिया से मिले प्रेम और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार है।

उन्होंने सभी से अपील की कि उनके नाम का उपयोग भ्रामक शीर्षकों, असंवेदनशील टिप्पणियों और झूठे बयानों के लिए न किया जाए। उन्होंने कहा कि आइए, प्रेम और सकारात्मकता को बढ़ावा दें।

गौरतलब है कि धवन ने 21 फरवरी को अपनी लंबे समय की मित्र सोफी शाइन से विवाह किया। अगस्त 2024 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय और भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।