सांसदों का वेतन बढ़ा, अब हर माह एक लाख 24 हजार मिलेंगे, पूर्व सांसदों का पेंशन भी 31 हजार हुआ

Date:

नई दिल्ली। सोमवार से सांसदों के वेतन में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। अब सांसदों को प्रतिमाह एक लाख रुपए की जगह एक लाख 24 हजार रुपए मिलेंगे। दैनिक भत्ता भी दो हजार से ढाई हजार रुपए कर दिया गया है। सांसदों के साथ ही पूर्व सांसदों के पेंशन भी बढ़ाई गई है। अब पूर्व सांसदों को 31 हजार रुपए हर माह मिलेंगे, पहले 25 हजार मिलते थे। सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले सांसदों के वेतन और भत्ते में अप्रैल 2018 में बढ़ोतरी हुई थी। कॉस्ट इंफ्लेशन इंडेक्स के आधार पर सांसदों के वेतन और भत्ते में वृद्धि की गई है। यह फैसला 2018 के बाद से लागू किए गए नियम के तहत किया गया है, जिसमें सांसदों के वेतन और भत्ते की हर पांच साल पर समीक्षा करने का प्रावधान है। यह समीक्षा महंगाई दर के आधार पर की जाती है। अधिसूचना में कहा गया है कि पांच वर्ष से अधिक की सेवा के प्रत्येक वर्ष के लिए अतिरिक्त पेंशन को पहले के 2,000 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दिया गया है। 2018 के संशोधन के अनुसार, सांसदों को अपने कार्यालयों और अपने संबंधित जिलों में मतदाताओं से बातचीत करने की लागत का भुगतान करने के लिए निर्वाचन क्षेत्र भत्ते के रूप में 70,000 रुपए मिलते थे। इसके साथ ही उन्हें कार्यालय भत्ते के रूप में हर माह 60,000 रुपए और संसदीय सत्रों के दौरान 2,000 रुपए दैनिक भत्ते के रूप में मिलते हैं। इनमें भी बढ़ोत्तरी की जा रही है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।