डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे एस. जयशंकर

Date:

डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे एस. जयशंकर

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत की ओर से विदेश मंत्री एस. जयशंकर शामिल होंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि विदेश मंत्री जयशंकर, ट्रंप-वेंस उद्घाटन समिति के निमंत्रण पर, 20 जनवरी को आयोजित इस ऐतिहासिक समारोह में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे विदेश मंत्री एस  जयशंकर, 20 जनवरी को शपथ लेंगे डोनाल्ड ट्रंप - S Jaishankar will attend  swearing in ...

विदेश मंत्रालय की प्रेस रिलीज़ में कहा गया, एस. जयशंकर, निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान, विदेश मंत्री जयशंकर अमेरिका के नए प्रशासन और समारोह में आए अन्य गणमान्यों से भी मुलाकात करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर, ट्रंप के साथ उपराष्ट्रपति पद की शपथ जेडी वेंस भी लेंगे।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related