भारत पहुंचे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, पीएम नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत, एक ही कार से हुए रवाना

Date:

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत दौरे पर शानिवार शाम नई दिल्ली पहुंचे। पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति की पालम हवाई अड्डे पर स्वागत किया। पुतिन के सम्मान में हवाई अड्डे पर संगीत और नृत्य के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। स्वागत कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति पुतिन पीएम मोदी के साथ एक कार में सवार होकर रवाना हो गए।

रूसी राष्ट्रपति का विमान शाम बजे पालम एयरपोर्ट पर उतरा। पुतिन की अगुवाई के लिए पीएम मोदी एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। विमान से उतरने के बाद पुतिन ने पहले पीएम मोदी से हाथ मिलाया। इसके बाद पीएम मोदी और पुतिन एक दूसरे से गले मिले। एयरपोर्ट पर पुतिन के स्वागत में एक संक्षिप्त सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इसके बाद दोनों नेता एक ही कार में पीएम हाउस के लिए रवाना हो गए।

एयरपोर्ट से निकलने के बाद पुतिन डिनर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर जाएंगे। दोनों नेताओं के बीच बातचीत होगी। मीटिंग के बाद, रूसी नेता अपने होटल लौट जाएंगे। पुतिन का शुक्रवार को औपचारिक स्वागत किया जाएगा। इसके बाद 23वीं भारतरूस शिखर वार्ता होगी। प्रधानमंत्री मोदी हैदराबाद हाउस में पुतिन और उनके प्रतिनिधिमंडल के लिए दोपहर के भोज की भी मेजबानी करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि पुतिन सुबह राजघाट भी जाएंगे। शिखर वार्ता के बाद पुतिन रूस के सरकारी प्रसारक के भारत चैनल की शुरुआत करेंगे, जिसके पश्चात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उनके सम्मान में राजकीय भोज की मेजबानी करेंगी। लगभग 28 घंटे की यात्रा के बाद पुतिन शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे भारत से प्रस्थान करेंगे। पुतिन की यात्रा ऐसे वक्त हो रही है जब भारत और अमेरिका के बीच संबंध तनावपूर्ण हैं। उनकी यात्रा का मकसद समग्र द्विपक्षीय रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को विस्तार देना है। मोदी और पुतिन के बीच शुक्रवार को होने वाली शिखर वार्ता में रक्षा सहयोग बढ़ाने, द्विपक्षीय व्यापार को बाहरी दबावों से सुरक्षित रखने और छोटेमॉड्यूलर रिएक्टरके क्षेत्र में संभावित सहयोग पर विशेष ध्यान दिए जाने की संभावना है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।