वक्फ कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बवाल, पुलिस के वाहनों में प्रदर्शनकारियों ने लगाई आग

Date:

मुर्शिदाबाद। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में मंगलवार को वक्फ कानून के खिलाफ जमकर प्रदर्शन हुआ। सड़क जाम कर रहे प्रदर्शनकारियों को जब पुलिस ने रोका तो उन्होंने पुलिस के वाहनों में तोड़फोड़ कर दी और आग भी लगा दी।

मंगलवार को मुर्शिदाबाद के जंगीपुर में लोगों ने वक्फ (संशोधन) कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रोका तो प्रदर्शनकारी का आक्रोश बढ़ गया। प्रदर्शन हिंसक हो गया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहन में तोड़फोड़ की और उसे आग लगा दी। पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले दागे। भीड़ ने पुलिस की कई गाड़ियों में आग लगा दी। साथ ही बनियापुर और उमरपुर इलाकों में बड़ी संख्या में घरों में भी तोड़फोड़ की। झड़प हिंसक होने की वजह से पुलिस को आधे घंटे से अधिक समय तक इलाके से बाहर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। पुलिस ने बताया है कि स्थिति अब नियंत्रण में है। हाइवे पर आवाजाही सामान्य है। उपद्रव फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

भाजपा ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

इस प्रदर्शन के बाद भाजपा नेता अमित मालवीय ने एक्स पर लिखा कि पश्चिम बंगाल फिर से आग की लपटों में है। सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी है। इस बार मुर्शिदाबाद में मुस्लिम भीड़ वक्फ अधिनियम के विरोध में सड़कों पर उतर आई है। ममता बनर्जी ने बंगाल के विशाल क्षेत्रों पर नियंत्रण खो दिया है, जो अप्राकृतिक जनसांख्यिकीय बदलाव और अवैध घुसपैठ के कारण राज्य प्रशासन के लिए दुर्गम हो गए हैं। अब वह केवल उनके वोटों की प्रत्याशा में गिड़गिड़ाने के अलावा कुछ नहीं कर सकती। उन्हें 2026 में जाना ही होगा।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Nuclear Plant Attack Alert: यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र पर ड्रोन हमला, IAEA चीफ की चेतावनी—‘यह आग से खेलने जैसा’

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर दुनिया की चिंता बढ़ गई है। यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा केंद्रों में शामिल जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र (Zaporizhzhia Nuclear Power Plant) पर ड्रोन हमले की खबर ने वैश्विक सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है