वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति को लेकर जयपुर में बवाल, जयपुर-टोंक रोड पर लोगों ने लगाया जाम

Date:

जयपुर। जयपुर में प्रताप नगर के वीर तेजाजी मंदिर में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मूर्ति क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद बवाल मचा हुआ है। विहिप और बजरंग दल के साथ ने टोंक रोड पर जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाए।

बताया जाता है कि जयपुर के सांगानेर इलाके में शुक्रवार देर रात प्रताप नगर स्थित वीर तेजाजी मंदिर की मूर्ति को कुछ असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और श्रद्धालुओं स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। देखते ही देखते टोंक रोड पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

आज सुबह से ही श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी इस प्रदर्शन में भाग लिया। आक्रोशित लोगों ने जयपुरटोंक रोड को जाम कर दिया और प्रशासन से मांग की कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह घटना एक सुनियोजित साजिश के तहत धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए की गई है, इसलिए इस पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। जयपुर के कई प्रमुख नेता घटनास्थल पर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। नेताओं ने कहा कि यह केवल धार्मिक स्थल पर हमला नहीं है, बल्कि समाज में अशांति फैलाने की एक सोचीसमझी चाल है। उन्होंने राज्य सरकार से इस मामले की न्यायिक जांच करवाने और दोषियों को जल्द से जल्द सजा देने की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ganga Rejuvenation Mission: गंगा किनारे के शहरों के लिए बड़ी पहल, 13 शहरों की Urban River Management Plan पूरी, अब 97 शहरों तक विस्तार...

गंगा को स्वच्छ, अविरल और पर्यावरणीय रूप से अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) ने गंगा बेसिन के 13 प्रमुख शहरों के लिए Urban River Management Plan (URMP) सफलतापूर्वक तैयार कर ली है।