जयपुर में सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत, हरिद्वार से अस्थि विसर्जन कर आ रहा था परिवार

Date:

जयपुर। जयपुर में शिवदासपुरा थाना इलाके के प्रहलादपुरा के पास रिंग रोड पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर 16 फीट नीचे अंडरपास में पानी में जा गिरी। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। ये सभी हरिद्वार से अस्थि विसर्जन कर रहे थे।

बताया जाता है कि यह हादसा शनिवार देर रात हुआ था, लेकिन रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे जब स्थानीय लोगों ने अंडरपास में डूबी हुई कार देखी। तब इस हादसे की जानकारी लोगों को लगी। पुलिस को सूचना दी गई और क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया तो अंदर दो मासूम बच्चों समेत सात लोगों की लाशें मिलीं।

मृतकों की पहचान वाटिका सांगानेर निवासी रामराज वैष्णव, उनकी पत्नी मधु, 14 महीने का बेटा रुद्र, अजमेर के केकड़ी निवासी उनके साढू कालूराम, कालूराम की पत्नी सीमा, बेटा रोहित और 3 साल का पोता गजराज के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि कालूराम के पिता का निधन हो गया था और दोनों परिवार हरिद्वार अस्थि विसर्जन के लिए गए थे। देर रात लौटते वक्त यह हादसा हो गया।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मध्यप्रदेश में कहीं फेल न हो जाए राहुल गांधी का ‘नटराजन दांव’, अंतिम समय भाजपा कर सकती ‘खेला’

मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है। भाजपा उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने आज यानी शनिवार को नामांकन भी दाखिल कर लिया है। इधर, कांग्रेस ने राहुल गांधी की पसंद मीनाक्षी नटराजन को अपना उम्मीदवार बनाया, जिसको लेकर पार्टी में जमकर विरोध है।