आंध्र प्रदेश में पूर्व नौकरशाहों की गिरफ्तारी से सियासी घमासान, वाईएसआरसीपी ने लगाया बदले की राजनीति का आरोप

Date:

आंध्र प्रदेश में पूर्व नौकरशाहों की गिरफ्तारी से सियासी घमासान, वाईएसआरसीपी ने लगाया बदले की राजनीति का आरोप

आंध्र प्रदेश में 3200 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले में दो पूर्व आईएएस अधिकारियों, धनंजय रेड्डी और कृष्ण मोहन रेड्डी की गिरफ्तारी से राज्य की राजनीति गरमा गई है। इन दोनों पूर्व नौकरशाहों को शुक्रवार शाम को विशेष जांच दल (SIT) ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया।

Chandrababu Naidu writes to CM Jagan Mohan Reddy, asks to move Supreme  Court over reservations

गौरतलब है कि ये दोनों अधिकारी पिछली वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) सरकार के दौरान बेहद प्रभावशाली माने जाते थे। कृष्ण मोहन रेड्डी तो तत्कालीन मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के OSD (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) भी रहे थे।

विपक्ष का आरोप:

पूर्व अधिकारियों की गिरफ्तारी को लेकर वाईएसआरसीपी नेता बी. सत्यनारायण ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू पर निशाना साधते हुए कहा सीएम बदले की राजनीति कर रहे हैं और राज्य के प्रशासनिक ढांचे को नुकसान पहुंचा रहे हैं। रिटायर्ड अधिकारियों के खिलाफ झूठे और मनगढ़ंत मामले दर्ज किए जा रहे हैं।”

इस घटनाक्रम से स्पष्ट है कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक टकराव तेज़ हो गया है, और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक बहस और तीखी हो सकती है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आपको याद होगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में अमित शाह को क्या कहा था? प्रियंका ने कहा था-गृह मंत्रीजी हंस रहे हैं। सारी तैयारी पहले से कर ली है। चाणक्य भी जिंदा होते तो आश्चर्य में पड़ जाते। प्रियंका के कहने का मतलब था कि पूरा विपक्ष आपकी चालाकी को समझ चुका है। और हुआ यही, इस बार विपक्ष ने चाणक्य की चालाकी चलने नहीं दी। भले ही विपक्ष भाजपा पर इस बिल के माध्यम से अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने का आरोप लगा रही है, लेकिन हम नहीं मानते। इसके बावजूद विपक्ष ही नहीं आम जनता के मन में यह सवाल है कि पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में विधानसभा चुनाव के बीच ही संसद का विशेष सत्र बुलाकर इस बिल को लाने की क्या जरूरत थी? चलो यह भी मान लिया कि बिल लाना जरूरी था, फिर पूरे देश में नारी शक्ति वंदन कैंपेन क्यों चलाया जा रहा था। भाजपा हर जिले, गांव-कस्बे में यह आयोजन कर रही थी और सारे वरिष्ठ नेता नारी शक्ति बिल का गुणगान कर रहे थे। चुनाव सभाओं में भी इसका जमकर इस्तेमाल किया गया। विपक्ष यह भी सवाल उठा रहा था कि महिला आरक्षण विधेयक साल 2023 में ही पारित हो चुका है, फिर इसकी जरूरत क्यों? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह तक फुल कॉन्फिडेंस में थे कि इस बार यह बिल जरूर पास होगा। जब सारे हथियार फेल हो गए तो पीएम मोदी ने बिल पर मतदान से पहले एक अपील की-मैं सभी सांसदों से कहूंगा... आप अपने घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए ...। आप में से बहुतों को याद होगा कि पूर्व प्रधानमंत्री बीपी सिंह ने मंडल कमीशन के समय भी संसद में ऐसी ही अपील की थी, लेकिन विपक्ष सरकार की मंशा को समझ गया था और सरकार की हार हुई थी। आपने महिला आरक्षण बिल की शर्त में लिखा कि आरक्षण तभी लागू होगा जब अगली जनगणना और उसके बाद सीटों का 'परिसीमन' होगा। कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के दलों ने आरोप लगाया कि सरकार परिसीमन करके एक राजनीतिक साजिश रचने की कोशिश कर रही है। माना कि आप राजनीति के चाणक्य हैं, लेकिन यह भी सच है कि चाणक्य दोबारा पैदा नहीं हो सकते… और यह भी सच है कि अगर आप चाणक्य जैसे भी होते तो इस बिल के गुब्बारे में इतनी हवा नहीं भरते…