असम के दरांग में बोले पीएम मोदी-मैं शिव का भक्त हूं, दुश्मनों द्वारा दिया सारा जहर निगल जाता हूं

Date:

दरांग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को असम के दौरे पर थे। वहां उन्होंने 18,530 करोड़ रुपए से अधिक की प्रमुख बुनियादी ढांचा और औद्योगिक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। असम के दरांग में पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कि वह भगवान शिव के भक्त हैं और दुश्मनों के द्वारा दिया गया सारा जहर निगल जाते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद मेरा पहली बार असम आना हुआ है। मां कामाख्या के आशीर्वाद से ऑपरेशन सिंदूर को जबरदस्त सफलता मिली। इसलिए आज मां कामाख्या की धरती पर आकर एक अलग ही पुण्य अनुभव हो रहा है। मां के अपमान का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मुझे कितनी ही गालियां दे, मैं भगवान शिव का भक्त हूं, सारा जहर निकाल लेता हूं, लेकिन जब किसी और का अपमान होता है, तो मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता। आप लोग मुझे बताएं, क्या भूपेन दा को भारत रत्न से सम्मानित करने का मेरा निर्णय सही है या गलत? क्या कांग्रेस पार्टी द्वारा उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए किया गया अपमान सही है या गलत? असम की ऐसी महान संतानों और हमारे पूर्वजों ने असम के लिए जो सपना देखा था, उसे पूरा करने में भाजपा की डबल इंजन सरकार पूरी निष्ठा से जुटी हुई है।

कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

पीएम मोदी ने कहा कि हम पहले ही भारत रत्न सुधाकंठा भूपेन हजारिका जी का जन्मदिन मना चुके हैं। कल मुझे उनके सम्मान में आयोजित एक बहुत बड़े कार्यक्रम का हिस्सा बनने का अवसर मिला। मुख्यमंत्री ने मुझे कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष का एक वीडियो दिखाया, जिसे देखकर मुझे बहुत दुख हुआ। जिस दिन भारत सरकार ने इस देश के महान सपूत, असम के गौरव, भूपेन हजारिका जी को भारत रत्न दिया, कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष ने कहा था कि मोदी नाचनेगाने वालों को भारत रत्न दे रहे हैं।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related