पीएम मोदी को मिला नामीबिया का सर्वोच्च सम्मान, ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस से नवाजे गए

Date:

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया है। पीएम मोदी को बुधवार को नामीबिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मानऑर्डर ऑफ मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिससे सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें नामीबिया की राष्ट्रपति डॉ. नेटुम्बो नंदीनदैतवाह ने दिया।

उल्लेखनीय है कि मई 2014 में प्रधानमंत्री मोदी के पदभार ग्रहण करने के बाद से किसी विदेशी सरकार की ओर से उन्हें प्रदान किया गया यह 27वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति नंदीनदैतवा ने द्विपक्षीय वार्ता की, जिसके बाद दोनों देशों ने ऊर्जा और स्वास्थ्य सेवा सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए। नामीबिया की राष्ट्रपति डॉ. नेटुम्बो नंदीनदैतवाह ने कहा कि नामीबिया के संविधान की ओर से मुझे दी गई शक्ति के तहत मुझे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोऑर्डर ऑफ मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिसप्रदान करने का सम्मान प्राप्त हुआ है, जिन्होंने नामीबिया और विश्व स्तर पर सामाजिकआर्थिक विकास और शांति एवं न्याय को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सम्मानित किए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘इस सम्मान से सम्मानित होना मेरे लिए अत्यंत गर्व और सम्मान की बात है। मैं राष्ट्रपति, नामीबिया सरकार और नामीबिया की जनता के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। मैं 140 करोड़ भारतीयों की ओर से विनम्रतापूर्वक यह सम्मान स्वीकार करता हूं।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Bhutan Earthquake: आधी रात कांपी धरती, बंगाल में मची अफरा-तफरी! मोबाइल अलर्ट के कुछ सेकंड बाद महसूस हुए तेज झटके

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, भूकंप का केंद्र भूटान में स्थित था और इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर दर्ज की गई। कम गहराई होने के कारण झटकों का असर दूर-दूर तक महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 मापी गई