नीस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के नीस शहर में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने गले मिल कर पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने ‘भारत इनोवोट्स’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
‘भारत इनोवेट्स’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया में अलग-अलग देश एक दूसरे के साथ व्यापार करते हैं। अलग-अलग देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी भी होती है, लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो साझा रुचि के साथ-साथ साझा विजन से भी ड्राइव होते हैं। उन्होंने कहा कि भारत और फ्रांस का रिश्ता कुछ ऐसा ही है। इस रिश्ते भी जुड़ाव, दृढ़ विश्वास, नवाचार, प्रेरणा, साझा मूल्य, साझा विजन भी है। इसी रिश्ते की नींव पर बीते वर्षों में हमने साथ मिलकर नई पहल शुरू की है और वैश्विक चुनौतियों के समाधान खोजने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने कहा कि हम दोनों देश हमेशा एक साथ चले हैं। आज हमें खुशी है कि हम ‘भारत इनोवेट्स’ की शुरुआत भी फ्रांस के साथ कर रहे हैं। मैं अपने मित्र इमैनुएल मैक्रों का यहां आने के लिए धन्यवाद देता हूं।
👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi का बड़ा ऐलान! भारत-न्यूजीलैंड बने Strategic Partners, FTA, Direct Flights और ₹35,000 करोड़ व्यापार लक्ष्य पर ऐतिहासिक समझौता
- Big Bash League India: इतिहास रचने जा रही BBL! चेन्नई में होगा पहला विदेशी क्रिकेट लीग मैच, PM Modi और Anthony Albanese का बड़ा ऐलान
- IND vs ENG 3rd T20I: इंग्लैंड ने भारत को 125 रन से रौंदा, कप्तान श्रेयस अय्यर बोले— ‘ऐसा प्रदर्शन बिल्कुल स्वीकार्य नहीं’
- Zimbabwe T20 Series के लिए टीम इंडिया से बाहर हुए संजू सैमसन बाहर, मयंक यादव और रिंकू सिंह की वापसी
- Bangladesh-China Deal: मोंगला पोर्ट चीन को सौंपने से बढ़ी भारत की चिंता, क्या ‘String of Pearls’ रणनीति से होगा घेराव?
- Prime Minister Modi को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, फेसबुक पोस्ट पर लिखा- स्टेडियम की छत बंद कर दी जाए
भारत का नौजवान ढूंढ रहा समाधान
प्रधानमंत्री मोदी में कहा कि इस रिवॉल्यूशन में भारत का नौजवान एक नए माइंड सेट के साथ मानवता के हित में समस्याओं के समाधान ढूंढ रहा है। भारत इनोवोट्स हमारे नौजवानों के विश्व-स्तरीय समाधान को ग्लोबल स्टेज पर लाने का ही माध्यम ही है। आज मैं गर्व से कह सकता हूं कि ये पहल उसी दिशा में एक कदम है।
भारत में एक स्टार्टअप रिवॉल्यूशन
पीएम मोदी ने कहा कि‘भारत इनोवेट्स’ का ये मंच- भारत के टैलेंट और यूरोपियन कैपिटल के बीच एक ब्रिज बन रहा है। एक ऐसा प्लेटफॉर्म्स जहां भारत के यंग माइंड्स को यूरोपियन एक्सपर्टीज से जुड़ने का अवसर मिल रहा है। आज 21वीं सदी का भारत बदलाव के एक बहुत बड़े दौर से गुजर रहा है। आज भारत में एक स्टार्टअप रिवॉल्यूशन हो रहा है।
ग्लोबल चुनौतियों से निपटने की कोशिश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मे कहा कि इस रिश्ते में कनेक्शन, पक्का यकीन, इनोवेशन, प्रेरणा, शेयर्ड वैल्यू और शेयर्ड विजन है। इस रिश्ते की बुनियाद पर हमने पिछले कुछ सालों में मिलकर नई पहल शुरू की हैं और नए आइडिया को गाइड किया है। हमने ग्लोबल चुनौतियों का हल निकालने की भी पूरी कोशिश की है।
दोनों देशों ने मिलकर काम किया
पीएम मोदी ने कहा कि चाहे वह इंटरनेशनल सोलर अलायंस हो, AI से जुड़ी बातचीत हो, सिक्योरिटी से लेकर सस्टेनेबिलिटी तक हमारी पार्टनरशिप हो। मतलब, हमारे दोनों देशों ने इंसानियत से जुड़ी चुनौतियों का हल निकालने में मिलकर काम किया है। इस साल फरवरी में, इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन शुरू हुआ। मुझे बहुत खुशी है कि हमने मिलकर काम किया है।
फ्रांस के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी की तारीफ की
‘भारत इनोवेट्स’ के उद्घाटन सत्र में बोलते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नीस में आपका स्वागत करना हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है। कुछ महीने पहले, हमने मुंबई में संयुक्त रूप से ‘भारत-फ्रांस इनोवेशन वर्ष’ की शुरुआत की थी। सवाल यह नहीं था कि क्या भारत इनोवेशन कर रहा है, बल्कि यह था कि भारत के साथ साझेदारी में कौन इनोवेशन करेगा। मैक्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को फ्रांस यात्रा के लिए बधाई देना चाहता हूं। कुछ ही दिन पहले, आप आजादी के बाद से भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बने हैं। यह एक लंबा सफर रहा है जो आपके पक्के इरादे और आपके देश की मजबूती को दर्शाता है; यह वाकई काबिले-तारीफ है। इसलिए, हमारे बीच आपकी मौजूदगी पर हमें बहुत गर्व है।



