पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने सीनेट में दिखाई फर्जी तस्वीर, डॉन अखबार ने किया भंडाफोड़
पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने हाल ही में पाकिस्तानी सीनेट में एक फर्जी तस्वीर का हवाला देकर यह झूठा दावा किया कि पाकिस्तानी वायुसेना ने संघर्ष में भारतीय वायुसेना पर भारी बढ़त हासिल की। उन्होंने ब्रिटिश अखबार डेली टेलीग्राफ के एक लेख की तस्वीर दिखाते हुए कहा कि अखबार ने लिखा है, “पाकिस्तानी वायुसेना, आकाश में निर्विवाद किंग रही।”
👉 यह भी पढ़ें:
- ईरान-अमेरिका समझौते की राह आसान: इशाक डार बोले—बस कुछ मुद्दे बाकी, जल्द बन सकती है सहमति
- मध्य पूर्व संकट के बीच भारत की सक्रिय कूटनीति: ईरान, जर्मनी और दक्षिण कोरिया से विदेश मंत्री की अहम बातचीत
- अमेरिका–ईरान परमाणु वार्ता में प्रगति, विदेश मंत्री अब्बास अरागची का बयान
- ईरान–अमेरिका तनाव के बीच मस्कट में अहम बातचीत: ओमान पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री अरागची
हालांकि, पाकिस्तान की ही प्रमुख मीडिया संस्था डॉन ने इस दावे का फैक्ट चेक कर इसका भंडाफोड़ कर दिया। जांच में पाया गया कि जिस तस्वीर का इशाक डार ने हवाला दिया, वह सोशल मीडिया पर वायरल एक फर्जी छवि थी।
डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, वायरल की गई तस्वीर में कई स्पेलिंग की गलतियां थीं, जो किसी प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय अखबार के लेख में असंभव हैं। साथ ही, लेख का लेआउट भी डेली टेलीग्राफ के वास्तविक लेआउट से मेल नहीं खाता।
फैक्ट चेक में यह भी उजागर हुआ कि डेली टेलीग्राफ ने वैसी कोई रिपोर्ट प्रकाशित ही नहीं की थी। पाकिस्तान के अन्य वरिष्ठ पत्रकारों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने भी तस्वीर की सत्यता पर सवाल उठाए। गौरतलब है कि हालिया ऑपरेशन सिंदूर में भारत से मिली करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तानी सरकार और सेना देश के भीतर फर्जी प्रोपेगैंडा फैलाकर अपनी छवि सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। इस घटना ने पाकिस्तानी नेतृत्व की साख पर और सवाल खड़े कर दिए हैं।


