पहलगाम हमला : नौसेना ने अरब सागर में बढ़ाई गतिविधियां,आईएनएस सूरत भी तैनात 

Date:

पहलगाम हमला : नौसेना ने अरब सागर में बढ़ाई गतिविधियां,आईएनएस सूरत भी तैनात

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को सख्त जवाब देने की तैयारी तेज कर दी है। आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वाले संगठनों को पाकिस्तान में मिल रही पनाह को देखते हुए भारत की तीनों सेनाएं अब पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं।

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र में सैन्य अभ्यासों को गति दी है। रक्षा विभाग के अनुसार, नौसेना के युद्धपोतों को पूरी तरह सतर्क रखा गया है और हाल ही में कई जहाज-रोधी और विमान-रोधी मिसाइल परीक्षण भी किए गए हैं। इसके अलावा भारतीय तटरक्षक बल के जहाजों को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के पास अग्रिम क्षेत्रों में तैनात किया गया है। खास तौर पर गुजरात से सटी समुद्री सीमा पर निगरानी और भी कड़ी कर दी गई है।

इन गतिविधियों के तहत भारत के स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को अरब सागर में तैनात किया गया है। वहीं नौसेना का जंगी जहाज आईएनएस सूरत पहली बार सूरत के हजीरा पोर्ट पर तैनात कर दिया गया। आईएनएस सूरत देश के सबसे उन्नत और शक्तिशाली युद्धपोतों में से एक है। एएनआई के मुताबिक, नौसेना ने अपने सभी वॉरशिप को अलर्ट पर रखा है।

यह तैनाती एक रणनीतिक कदम मानी जा रही है, जो भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत की सैन्य तैयारियों का स्पष्ट संकेत देती है। भारतीय नौसेना ने इस तैनाती को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी एक पोस्ट साझा किया, जिसमें लिखा गया: “एकता में शक्ति, उद्देश्यपूर्ण उपस्थिति” – यह भारत की रणनीतिक दृढ़ता और समुद्री सीमा की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related