ऑपरेशन सिंधु: 282 भारतीय 25 जून को स्पेशल फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे
भारतीय विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि 25 जून को एक विशेष उड़ान के माध्यम से 282 भारतीय नागरिक दिल्ली पहुंचे हैं। यह निकासी भारत सरकार के ‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत की गई है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि अब तक इस ऑपरेशन के तहत कुल 2858 भारतीयों को ईरान से सुरक्षित निकाला जा चुका है।
गौरतलब है कि ईरान और इसराइल के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद भारत सरकार ने अपने नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर ‘ऑपरेशन सिंधु’ की शुरुआत की थी।


