मिडिल ईस्ट संकट: 52,000 से ज़्यादा भारतीय स्वदेश लौटे, सरकार हालात पर रखे हुए है कड़ी नजर
भारत सरकार ने कहा कि वह मध्य पूर्व में तेजी से बदलती स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है, खासकर वहां फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर।
👉 यह भी पढ़ें:
- Middle East Ceasefire Breakthrough! हिजबुल्लाह और इजराइल में बड़ी डील, ट्रंप की मध्यस्थता से रुकेगा युद्ध?
- मध्य पूर्व तनाव का असर: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 8 अरब डॉलर से ज्यादा घटा
- मध्य पूर्व में अमेरिका का बड़ा दांव: अरबों डॉलर के हथियार सौदों को मंजूरी
- मध्य पूर्व पर भारत की सक्रिय कूटनीति: एस जयशंकर ने ईरान, यूएई और कतर के नेताओं से की अहम बातचीत
विदेश मंत्रालय ने देर रात जारी अपने बयान में बताया कि क्षेत्र में आंशिक रूप से हवाई क्षेत्र खुलने के बाद अब तक 52,000 से ज़्यादा भारतीय नागरिक सुरक्षित भारत लौट चुके हैं।
मंत्रालय ने मध्य पूर्व में मौजूद सभी भारतीयों से अपील की है कि वे स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और भारतीय दूतावासों की ओर से जारी सलाह पर ध्यान दें।
दरअसल, पिछले शनिवार अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद से पूरे मध्य पूर्व में तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण कई देशों में सुरक्षा और यात्रा को लेकर हालात तेजी से बदल रहे हैं।


