मणिपुर: एडिशनल एसपी का अपहरण; पुलिस ने हथियार छोड़ विरोध जताया

Date:

मणिपुर: एडिशनल एसपी का अपहरण; पुलिस ने हथियार छोड़ विरोध जताया

मणिपुर के एक एडिशनल एसपी को उनके घर के बाहर से अपहरण किए जाने के एक दिन बाद बुधवार को मणिपुर पुलिस कमांडो के एक वर्ग ने इंफाल में हथियार छोड़ विरोध किया. मंगलवार को पुलिस के ऑपरेशन विंग में तैनात एडिशनल एसपी मोइरंगथम अमित सिंह का कुछ हथियारबंद लोगों ने अपहरण कर लिया था. हालांकि, दो घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद पुलिस अधिकारी को बचा लिया गया.

एडिशनल एसपी ने इससे पहले हिंसा प्रभावित मणिपुर में स्थानीय संगठन से जुड़े कुछ लोगों को हिरासत में लेने का प्रयास किया था. इसके बाद करीब 200 हथियारबंद लोगों के समूह ने उनके घर पर पहुंचकर तोड़फोड़ की और उनका अपहरण कर लिया. राजधानी इंफाल में आज दोपहर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कथित तौर पर दर्जनों कमांडो अपनी यूनिट के परिसर में हथियार नीचे रखते हुए दिखाई दिए.

एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, ये लोग सशस्त्र उपद्रवियों से निपटने के लिए उन्हें खुली छूट नहीं देने से राज्य सरकार से नाखुश हैं. हालांकि, इस मामले में मणिपुर पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने किसी तरह का बयान नहीं दिया है.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Jairam Ramesh ने अयोध्या मामले में सरकार पर साधा निशाना, कहा-भाजपा शासित राज्यों में ही क्यों हो रही चोरी?

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शनिवार को केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए राम के नाम पर वोट लिए गए, लेकिन राम के नाम को बदनाम किया जा रहा है। हाल ही में केदारनाथ और बद्रीनाथ से जुड़ी बातें सामने आई हैं, जहां दान की रकम भी चोरी की गई।