सीबीआई छापे पर बोले मलिक,मैं तो शिकायतकर्ता था
जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि उनके घर पर सीबीआई का छापा नहीं पड़ना चाहिए था क्योंकि जिस मामले को लेकर ये कार्रवाई हुई है, उसमें वो व्हिसलब्लोअर थे.दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती सत्यपाल मलिक ने अखबार इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि पैर में हुए संक्रमण का उनका इलाज चल रहा है. उन्होंने कहा कि गुरुवार को उनके घर पर सीबीआई ने जो छापा मारा है वो नहीं होना चाहिए था क्योंकि जिस किरू हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट के सिलसिले में उनके घर पर छापा डाला गया है उसमें वो असल में व्हिसल ब्लोअर और शिकायतकर्ता थे.

मलिक ने कहा कि चार दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन शायद सीबीआई को इस बात की जानकारी नहीं थी, इसलिए वो दिल्ली स्थित उनके आवास के साथ-साथ उनके कुछ रिश्तेदारों और परिचितों के यहां पहुंच गई. उन्होंने कहा, ये वही किरु मामला है जिसमें मैंने कहा था कि मुझे 150 करोड़ रुपये की रिश्वत देने की कोशिश की गई थी लेकिन मैंने फाइल पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया था. लेकिन मैंने जिन गुनहगारों के नाम लिए थे उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय सीबीआई ने व्हिसलब्लोअर के ख़िलाफ़ ही कार्रवाई करने का फ़ैसला किया.

👉 यह भी पढ़ें:
- Delhi Water Crisis: रेखा गुप्ता के एक बयान ने मचा दिया बवाल, विपक्ष बोला- ‘ऐसे कैसे चलेगा?’
- क्या कॉकरोच जनता पार्टी में शामिल होंगे सोनम वांगचुक, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कह दी बड़ी बात
- Abhishek Banerjee Attack Row: ‘जो हुआ, गलत हुआ लेकिन जिम्मेदार कौन?’ मंत्री अग्निमित्रा पॉल के बयान से बंगाल की राजनीति में नया बवाल
- मोदी एक साल में जाएंगे’: राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, बीजेपी का पलटवार


