आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बड़ा हादसा: सवारियों से भरी बस में लगी आग, 20 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका

Date:

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बड़ा हादसा: सवारियों से भरी बस में लगी आग, 20 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही कावेरी ट्रैवल्स की एक यात्री बस में भीषण आग लग गई, जिससे 20 से अधिक लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर कुरनूल के उपनगर चिन्नातेकुर में हुआ।

आंध्र प्रदेश में 40 यात्रियों से भरी बस में लगी आग, कई लोगों के मौत की आशंका  | Andhra Pradesh bus going from Hyderabad to Bengaluru catches fire

रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे के वक्त बस में 39 यात्री सवार थे। आग लगने के बाद बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। 12 लोग मामूली रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जबकि कई यात्री आग की लपटों में फंस गए।

जानकारी के मुताबिक, हादसा तब हुआ जब बस उलिंडाकोंडा के पास पीछे से आ रहे एक दोपहिया वाहन से टकरा गई। बाइक बस के नीचे जा घुसी और ईंधन टैंक फटने से आग लग गई। देखते ही देखते बस पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। हादसे के बाद गहरी नींद में सो रहे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को कुरनूल जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि ज्यादातर यात्री हैदराबाद के निवासी थे। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने जताया शोक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए एक्स पर लिखा:

“आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बस में आग लगने की दुखद घटना में हुई जान-माल की हानि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।”

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा:

“कुरनूल जिले के चिन्ना टेकुर गांव के पास हुई भीषण बस आग दुर्घटना के बारे में जानकर मुझे गहरा सदमा पहुंचा है। मेरी हार्दिक संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। सरकारी अधिकारी घायलों और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।”

स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की तैयारी की जा रही है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Cockroach Janata Party का दिल्ली के जंतर-मंतर पर जबरदस्त प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी मांग, सोनम वांगचुक भी पहुंचे

Cockroach Janata Party (CJP) ने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। इसमें भाग लेने के लिए पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके आज ही अमेरिका से भारत आए। दीपके ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान 5 दिन के अंदर इस्तीफा दें नहीं तो अगले शनिवार फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे।