देश की सेवा करना चाहते हैं.उज्ज्वल निकम 

Date:

देश की सेवा करना चाहते हैं.उज्ज्वल निकम

मुंबई की उत्तर मध्य सीट से बीजेपी का टिकट मिलने के बाद वकील उज्ज्वल निकम ने कहा है कि अभी तक वो कानून की लड़ाई लड़ रहे थे और अब वो संसद में जाकर देश की सेवा करना चाहते हैं. बीजेपी ने उज्ज्वल निकम को मुंबई की उत्तर मध्य सीट से उम्मीदवार बनाने का एलान किया. उज्ज्वल निकम ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा, आज तक मैं कानून की लड़ाई लड़ रहा था. अब मुझे पीएम मोदी की वजह से लोकतंत्र के मंदिर संसद में जाने का मौका मिल सकता है.’मैं अपनी दूसरी पारी शुरू करने जा रहा हूं.

Lok Sabha Elections Lawyer Ujjwal Nikam Bjp Candidate Mumbai Central Seat -  Amar Ujala Hindi News Live - Lok Sabha Elections:मशहूर वकील उज्ज्वल निकम  बने मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से Bjp प्रत्याशी, कसाब

मुंबई की उत्तर मध्य सीट से पूनम महाजन मौजूदा सांसद हैं. अभी तक पूनम महाजन को किसी और सीट से टिकट नहीं दिया गया है. पूनम महाजन बीजेपी के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन की बेटी हैं.उज्ज्वल निकम मुंबई में 26/11 को हुए हमले मामले में सरकारी वकील थे.अजमल कसाब को मुंबई में 26/11 को हुए हमले का दोषी पाया गया था और 2012 में उन्हें फांसी दी गई.उज्ज्वल निकम 1993 सीरियल बम बलास्ट मामले में भी अभियोजन टीम का हिस्सा थे. इसके अलावा गुलशन कुमार हत्याकांड में भी वो अभियोजन टीम का हिस्सा थे.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मोहनलाल ने फिल्म L366 का शीर्षक और नया पोस्टर किया जारी, ‘अथिमनोहरम’ रखा नाम

कोच्चि। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार मोहनलाल ने आखिरकार...