शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र सरकार पर जमकर साधा निशाना, कहा-नागपुर में हिंदुओं ने भड़काया दंगा

Date:

मुंबई। शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने कहा है कि औरंगजेब की कब्र को नहीं हटाया जाना चाहिए। यह इतिहास है और इतिहास वैसा ही रहना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि नागपुर में दंगा हिंदुओं ने भड़काया। उन्होंने देवेंद्र फडणवीस सरकार पर भी निशाना साधा।

संजय राउत ने कहा कि कुछ लोग अब नएनए हिंदुत्ववादी पैदा हुए हैं। नये लोगों को इतिहास का क्या पता? उन्होंने कहा कि उन्हें महंगाई पर, किसानों की आत्महत्या पर बोलना चाहिए। इन मुद्दों को लेकर आंदोलन करना चाहिए। संजय राउत ने कहा कि नागपुर हिंसा का कोई कारण नहीं है। नागपुर में संघ का मुख्यालय है। यह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का क्षेत्र भी है। इसका मतलब है कि हिंसा फैलाने की हिम्मत कौन कर सकता है? उन्होंने कहा कि एक नया पैटर्न दिख रहा है। यह पैटर्न हिंदुओं को डराने और एक ही समुदाय के लोगों को आपस में लड़ाने का है। उनका कहना है कि ऐसा माहौल बनाया जा रहा है जिससे लोग डरें और आपस में झगड़ा करें। यह हिंदुओं को डराने का एक नया तरीका है, अपने ही लोगों से उन पर हमला करवाना और फिर उन्हें दंगों में भड़काना और शामिल करना। औरंगजेब के बारे में जो कुछ भी हो रहा है वह लोगों के दिमाग में डर पैदा करने के लिए है। वे महाराष्ट्र और देश को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।

भाजपा की सरकार है तो आंदोलन की क्या जरूरत

संजय राउत ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी, आरएसएस की सरकार है तो आंदोलन करने की क्या जरूरत है? एक फरमान निकालो और औरंगजेब की कब्र को हटाओ, पीएम मोदी और फडणवीस को किसने रोका है। आंदोलन का नाटक बंद करो। इससे बाहर लोगों को बहुत तकलीफ हो रही है। संजय राउत ने कहा कि एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि औरंगजेब की कब्र को लेकर जो लोगों की भूमिका है, वही हमारी है। इस सवाल का जवाब देते हुए संजय राउत ने कहा कि लोगों की कोई भूमिका नहीं है। एकनाथ शिंदे की भी कोई भूमिका नहीं है। यह अमित शाह की भूमिका है और एकनाथ शिंदे बोल रहे हैं।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कांकेर में मुठभेड़: 5 लाख की इनामी महिला नक्सली कमांडर ढेर,सरकार क दावा फेल 

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सोमवार सुबह सुरक्षाबलों और...