मुंबई। एकनाथ शिंदे ने रविवार को मीडिया से कहा कि महायुति में मैंने अपनी भूमिका क्लियर कर दी है। सीएम पद का फैसला पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह लेंगे। वे जो कहेंगे उन्हें हमारा समर्थन है। हमें क्या मिला यह हमारा फैसला नहीं है, जनता को क्या मिले यह हमारा फैसला है।
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में महायुति के नए मुख्यमंत्री का नाम तय होने से पहले ही एकनाथ शिंदे अपने गांव चले गए थे। वहां उनकी तबीयत भी खराब हो गई थी। इस बीच राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे थे कि शिन्दे कोई बड़ी रणनीति तैयार कर रहे हैं। अपने गांव में ही रविवार को उन्होंने मीडिया से कहा कि मैंने अपनी भूमिका क्लियर की है। पीएम मोदी और अमित शाह ही सीएम का फैसला लेंगे। हम मजबूती के साथ उनके साथ हैं। शिंदे ने कहा कि उनकी तबीयत अभी अच्छी है। हमारी सरकार जनता की आवाज वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि हमें क्या मिला यह हमारा फैसला नहीं है, जनता को क्या मिले यह हमारा फैसला है। महाविकास अघाड़ी पर निशाना साधते हुए शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने विपक्ष को विपक्ष का नेता चुनने लायक भी नहीं छोड़ा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- महाराष्ट्र में दिखी असल राजनीति, एकनाथ शिंदे ने भाजपा को और राज ठाकरे ने बड़े भाई उद्धव को दिया झटका
- शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत का बड़ा दावा-एकनाथ शिंदे गुट के 35 विधायक टूटने वाले हैं
- “मुझे हल्के में न लें, मैंने सरकार बदल दी थी” – एकनाथ शिंदे का विपक्ष और गठबंधन को कड़ा संदेश
- एकनाथ शिंदे को मिले पुरस्कार पर संजय राउत का हमला, पूछा- ‘क्या यह खरीदा गया सम्मान?’


