आरक्षण की सीमा 50 फीसदी से बढ़ाकर 75 फीसदी की जानी चाहिए.; शरद पवार
शरद पवार ने आरक्षण के मुद्दे पर कहा आरक्षण की सीमा 50 फीसदी से बढ़ाकर 75 फीसदी की जानी चाहिए.शिव सेना के मुख पत्र सामना में छपी एक खबर के मुताबिक पवार ने कहा है कि मराठा आरक्षण के साथ ही आरक्षण की मांग कर रहे अन्य वर्गों को भी आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए.

पवार ने तर्क दिया है कि जिन लोगों को आरक्षण नहीं मिला है उन्हें नई सीमा में शामिल किया जा सकता है.
शरद पवार का कहना है कि इससे महाराष्ट्र में आरक्षण के मुद्दे पर विवाद खत्म हो जाएगा.
शरद पवार ने मांग की है कि केंद्र सरकार को इसका समर्थन करना चाहिए और उनकी पार्टी इसका समर्थन करेगी. उन्होंने इसके लिए संसद में कानूनी संशोधन की मांग की है.
शरद पवार ने कहा है कि जब तमिलनाडु में 78 फीसदी आरक्षण हो सकता है तो महाराष्ट्र में 75 फीसदी क्यों नहीं हो सकता है.
👉 यह भी पढ़ें:
- महाविकास अघाडी से शरद पवार का राज्यसभा जाना लगभग तय, कांग्रेस और शिवसेना यूबीटी ने दिया समर्थन
- शरद पवार की सेहत में सुधार, चार दिन तक एंटीबायोटिक्स पर रहेंगे – सुप्रिया सुले ने दी राहत भरी अपडेट
- बीएमसी चुनाव से पहले शरद पवार को झटका, पूर्व पार्षद और मुंबई एनसीपी अध्यक्ष राखी जाधव भाजपा में शामिल
- भारत पर अमेरिकी टैरिफ बढ़ा: अब 50 फीसदी शुल्क आज से लागू


