मुंबई ; अवैध प्रवासियों की रिपोर्ट पर आदित्य ठाकरे ने गृह मंत्री को घेरा
टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस की ओर से जारी की गई रिपोर्ट पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, पहले तो इस पर गृह मंत्री का जवाब देना जरूरी है, देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होती है. केंद्रीय मंत्री इस पर जवाब दें कि बांग्लादेश से लोग कैसे मुंबई में घुस आए.हाल ही में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें यह दावा किया है कि मुंबई में अवैध प्रवासियों की संख्या बढ़ती जा रही है जिसमें बांग्लादेश और म्यांमार से आए मुस्लिम शामिल हैं. इसकी वजह से मुंबई में सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक तौर पर असर पड़ रहा है.
आदित्य ठाकरे ने कहा, टिस की रिपोर्ट ने हमारे देश के जवानों पर आरोप लगाए हैं उन पर गृह मंत्री को जवाब देना चाहिए. ये रिपोर्ट ऐसे समय पर आई है जिसको लेकर संदेह जताया जा रहा है. ये पहले बताएं कि क्या ये केंद्र सरकार की नाकामी के परिणाम हैं?
👉 यह भी पढ़ें:
- गृह मंत्री अमित शाह ने लॉन्च किया देश का पहला राष्ट्रीय आईईडी डेटा मैनेजमेंट सिस्टम, आतंरिक सुरक्षा को मिलेगी मजबूती
- दिल्ली ब्लास्ट पर गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान-दोषियों को पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे
- छत्तीसगढ़ से गृह मंत्री अमित शाह की नक्सलियों को चेतावनी-अब कोई बातचीत नहीं होगी, हर हाल में डालने होंगे हथियार
- नेपाल में विरोध प्रदर्शन में 19 की मौत, ढाई सौ से अधिक घायल, हिंसा के बाद गृहमंत्री रमेश लेखक ने दिया इस्तीफा


