असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा पर साधा निशाना-ट्रंप से इतने डरते क्यों हो, नाम लेते ही पड़ जाते हो ठंडे

Date:

लातूर। महाराष्ट्र के लातूर में एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। ओवैसी ने भाजपा नेताओं से पूछा है कि वो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से आखिर क्यों डरते हैं? ट्रंप का नाम सुनते ही वो क्यों ठंडे पड़ जाते हैं, जबकि ट्रंप खुद कहते हैं कि मोदी अच्छे आदमी हैं।

ओवैसी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप को खुश करने के लिए उन्होंने सब कुछ किया, वो 133 करोड़ लोगों के प्रधानमंत्री हैं। 24 घंटे हो गए लेकिन भाजपा वाले भी चुप हैं। वे उनके बारे में बोलने से डरते हैं। सम्मान नाम की कोई चीज होती है। दुनिया में कोई भी हमारे देश का अपमान नहीं कर सकता। कुछ तो बोलो। तुम लोग हिंदूमुस्लिम पर बोलोगे, लव जिहाद पर बोलोगे, तुम कहोगे कि कोई बांग्लादेशी है। तुम किसानों की मौतों पर, युवाओं की बेरोजगारी पर, ट्रंप के बयान पर चुप रहोगे।

हराम का पैसा लेकर शौचालय बना लो

ओवैसी ने कहा कि महाराष्ट्र के निकाय चुनाव में एआईएमआईएम के मैदान में उतरने के साथ ही प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दलों ने मतदाताओं के बीच नकद राशि बांटना शुरू कर दिया। अगर हमने उम्मीदवार नहीं उतारे होते तो पैसा नहीं बांटा जाता। पैसा ले लीजिए और अगर आपको लगता है कि यह अनैतिक और हराम (अवैध) है तो इसका इस्तेमाल शौचालय बनाने में कीजिए। ओवैसी ने यह कहते हुए मुसलमानों से मजबूत राजनीतिक नेतृत्व बनाने का आह्वान किया कि अफसोस है कि अल्पसंख्यकों को छोड़कर हर समुदाय के पास राजनीतिक शक्ति ह। उन्होंने कहा कि दलित और मुसलमान गरीब आबादी का एक बड़ा हिस्सा हैं, लेकिन अबतक विकास उनके क्षेत्रों तक नहीं पहुंचा है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Lpg Cylinder के दाम बढ़ाकर सरकार ने दी सफाई, कई देशों से कम हैं कीमतें

केंद्र सरकार ने एक बार फिर घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दी है। जब विपक्ष ने हो-हल्ला मचाया और सोशल मीडिया पर लोग सरकार की आलोचना करने लगे तो सरकार ने अब सफाई दी है। सरकार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में तेज उछाल के बावजूद भारत में परिवारों को रसोई गैस दुनिया के अन्य देशों की तुलना में सस्ती कीमत पर मिल रही है।