शिवाजी प्रतिमा गिरने के मामले में हुई गिरफ्तारी
छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के मामले में स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट चेतन पाटिल को गिरफ्तार किया गया है , उन्हें कोल्हापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है.कोल्हापुर के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से आई खबर के अनुसार शिवाजी महाराज की मूर्ति के स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट चेतन पाटिल को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

👉 यह भी पढ़ें:
- Abhishek Banerjee Attack Case: हमले के बाद बड़ा एक्शन! 5 आरोपी गिरफ्तार, बंगाल की राजनीति में मचा तूफान
- ट्विशा शर्मा केस में बड़ा मोड़: हाई कोर्ट ने सास की अग्रिम जमानत रद्द की, CBI कार्रवाई का रास्ता साफ
- बीएसएफ मुख्यालय धमाका मामला: दिल्ली से मुख्य संदिग्ध हिरासत में, पाकिस्तान और खालिस्तानी नेटवर्क से जुड़े तार
- प्रधानमंत्री पर टिप्पणी से मचा सियासी तूफ़ान: सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी पर मुकदमा, महोबा में भाजपा का उग्र प्रदर्शन
.सिंधुदुर्ग पुलिस की एफआईआर में वो नामजद हैं. उन्हें सिंधुदुर्ग पुलिस के हवाले कर दिया गया है.
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में स्थापित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिर गई थीयह प्रतिमा चार दिसंबर 2023 को नौसेना दिवस के अवसर पर स्थापित की गई थी. इस प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था.महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि प्रतिमा नौसेना ने बनवाई थी और हवा की वजह से गिरी है.
उन्होंने यह भी कहा है कि वहां जल्द से जल्द एक नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी. उन्होंने बताया कि इस मामले में दो संयुक्त कमेटियां गठित की गई हैं.
इसे लेकर महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन सरकार और विपक्षी महाविकास अघाड़ी के बीच खींचतान बढ़ गई है.. चुनावी साल में इस पर राजनीति भी तेज है.


