महाराष्ट्र में अजित पवार की एनसीपी ने जारी की 38 उम्मीदवारों की सूची, छगन भुजबल समेत इन नेताओं को टिकट

Date:

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अजित पवार वाली एनसीपी ने 38 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। अजित पवार बारामती से चुनाव लड़ रहे हैं। छगन भुजबल को येवला से और हसन मुश्रीफ को कागल से टिकट दिया गया है। अजित पवार ने कांग्रेस के दो निष्कासित विधायकों इगतपुरी से हीरामन खोसकर और अमरावती शहर से सुलभा खोडके को भी टिकट दिया है। दोनों कुछ ही दिन पहले एनसीपी में आए हैं।

उल्लेखनीय है कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 45 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। एकनाथ शिंदे कोपरी-पचपाखड़ी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। सूची में शामिल अन्य उम्मीदवारों में जोगेश्वरी (पूर्व) से मनीषा रवींद्र वायकर, नांदगांव से सुहास द्वारकानाथ कांडे, छत्रपति संभाजीनगर (मध्य) से प्रदीप शिवनारायण जायसवाल और नांदेड़ उत्तर से बालाजी देवीदासराव कल्याणकर शामिल हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के महायुति ने सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय कर लिया है। माना जा रहा है कि भाजपा 153 से 156 सीटों पर चुनाव लड़ेगी तो वहीं अजित पवार की एनसीपी को 53 से 55 सीटें मिलने वाली हैं। शिंदे की शिवसेना के खाते में 78 से 80 सीटें आने की संभावना है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 17 अप्रैल को शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 504.86 अंकों की तेजी के साथ 78,493.54 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 156.8 अंक की बढ़त के साथ 24,353.55 के लेवल पर क्लोज हुआ। आज सेंसेक्स ने 77,976 के लेवल पर ओपनिंग दी, और दिन के आखिर तक ये 0.65 प्रतिशत की तेज़ी के साथ 78,493 के लेवल पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी ने शुक्रवार को 24,165 के लेवल पर ओपनिंग दी और दिन के आखिर तक ये 0.65 प्रतिशत की तेज़ी के साथ 24,353 के लेवल पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.27% की तेज़ी देखने को मिली, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 1.48% की उछाल दर्ज की गई। निफ्टी  की कंपनियों में सबसे ज़्यादा 4.76 प्रतिशत की बढ़त हिंदुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड में देखने को मिली। इसके बाद क्वालिटी वॉल्स में 2.61 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया में 2.25 प्रतिशत, जेएसडब्ल्यू स्टील में 2.10 प्रतिशत और अपोलो हॉस्पिटल में 1.94 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। निफ्टी की कंपनियों में सबसे ज़्यादा 2.83 प्रतिशत की गिरावट विप्रो में देखी गई।  इसी तरह एचडीएफसी लाइफ में 2.39 प्रतिशत की गिरावट, सन फार्मा में 1.04 प्रतिशत की गिरावट, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 0.69 प्रतिशत की गिरावट और लार्सन एंड टुब्रो में 0.58 प्रतिशत की गिरावट नजर आई।