भोपाल। कभी-कभी लगता है कि एमपी सचमुच अजब है और यहां कभी भी कुछ भी गजब हो सकता है। राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन निवाड़ी में जो कुछ भी हुआ, उसपर सबको आश्चर्य हो रहा है। बताया जाता है कि जिला प्रशासन ने लड़के और लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता करा दी, जो नियम विरुद्ध है। ताज्जुब की बात यह है कि इस दौरान एक केंद्रीय मंत्री, कलेक्टर और एसपी बैठकर तालियां पीटते रहे।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का एक लड़की को बुरी तरह पटकता नजर आ रहा है। इसके साथ ही एक और लड़का कई लड़कियों से भिड़ता नजर आ रहा है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री और निवाड़ी के सांसद वीरेन्द्र खटीक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। कलेक्टर और एसपी सहित जिले का पूरा प्रशासनिक अमला भी इस खेल का आनंद ले रहा था और तालियां पीट रहा था।
👉 यह भी पढ़ें:
- एमपी में लोकायुक्त को आरटीआई से छूट दिए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने उठाए गंभीर सवाल, पूछा-यह कोई खुफिया संगठन है क्या?
- एलपीजी संकट से जूझ रहा मध्यप्रदेश, इंदौर-भोपाल में ज्यादा परेशानी, अब सिर्फ पांच किलो के सिलेंडर का मिलेगा कनेक्शन
- भाजयुमो की प्रदेश कार्यकारणी घोषित, इंदौर के विवेक शर्मा उपाध्यक्ष, नयन दुबे सोशल मीडिया प्रभारी, अक्षत चौधरी रह गए बाहर
- मध्यप्रदेश के सागर में मां ने चार बेटियों को कुएं में फेंककर मार डाला, फिर फांसी लगाकर दे दी अपनी जान
राष्ट्रीय अंपायर ने पूरी तरह से गलत बताया
कबड्डी के राष्ट्रीय खिलाड़ी और अंपायर सुनील ठाकुर ने बताया कि यह पूरी तरह से गलत है। कबड्डी के नियमों में ऐसा कहीं उल्लेख नहीं है। चाहे मिनी जूनियर हो या जूनियर, कबड्डी के नियमों के अनुसार लड़का, लड़के के साथ और लड़की, लड़की के साथ ही खेल सकती है। सुनील ठाकुर 7 बार नेशनल खेल चुके हैं और इंदौर विक्रम स्पोर्ट्स क्लब का संचालन करते हैं। उन्होंने कहा कि आज तक ऐसा न देखा, न सुना।
कांग्रेस ने उठाए सवाल
कांग्रेस ने इस प्रतियोगिता पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश सिंह बुंदेला ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा है कि देश के वरिष्ठतम सांसद केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक, कलेक्टर और एसपी इसका मजा लेते रहे, लेकिन लेकिन किसी ने इस मैच को रोकने के लिए नहीं कहा। यह बेहद शर्मनाक है।


