भाजयुमो की प्रदेश कार्यकारणी घोषित, इंदौर के विवेक शर्मा उपाध्यक्ष, नयन दुबे सोशल मीडिया प्रभारी, अक्षत चौधरी रह गए बाहर

Date:

भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसमें इंदौर भाजयुमो अध्यक्ष पद के कई दावेदारों को स्थान दिया गया है। विवेक शर्मा को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं नयन दुबे को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि इंदौर में भाजयुमो अध्यक्ष पद के लिए कई दावेदार लगातार कोशिश कर रहे थे। इसमें से कई नेताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल कर लिया गया है, इंदौर से विवेक शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इंदौर में अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदार महापौर पुष्यमित्र भार्गव के समर्थक नयन दुबे को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया।

महापौर और मंत्री पड़े भारी

कार्यकारिणी में सात उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, इसमें से एक विवेक शर्मा इंदौर के हैं, जो मंत्री कैलाश विजयवर्गीय समर्थक माने जाते हैं। इसी तरह अंकित रावल को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई, वे भी विजयवर्गीय समर्थक हैं। इस सूची में महापौर पुष्यमित्र भार्गव के समर्थकों को भी अच्छा स्थान मिला है। महापौर की सूची में नयन दुबे के अलावा भावेश दवे का भी नाम है, उन्हें प्रशिक्षण प्रभारी बनाया गया है।

इंदौर के इन नेताओं के मिला स्थान

अन्य पदों पर भी इंदौर के कई नेताओं को स्थान मिला है। घनश्याम सिंह को मंत्री बनाया गया है, वहीं अंकित रावल और अमन यादव को सह कोषाध्यक्ष का पद मिला है। स्नीधा मोर्या को नीति एवं शोध सह प्रभारी बनाया गया है, वहीं आशीष हार्डिया को लीगल कनेक्ट प्रभारी का पद मिला है।

भाजपा के धन्ना सेठ रह गए बाहर

इंदौर भाजपा के नए धन्ना सेठ अक्षत चौधरी को कार्याकिरणी में स्थान नहीं मिला है। वे इंदौर अध्यक्ष पद के लिए कोशिश कर रहे हैं, लेकिन भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा की तरफ से इनकार के बाद वे प्रदेश कार्यकारिणी के लिए जुट गए थे। उनका दावा था कि प्रदेश कार्यकारिणी में उन्हें अच्छा पद मिलने वाला है, लेकिन सफलता नहीं मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related