इंदौर। सुप्रीम कोर्ट ने पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाने पर रोक से इनकार कर दिया है। आज हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने इसमें हस्तक्षेप से इनकरा कर दिया। इसके बाद आज पीथमपुर में ट्रायल होने जा रहा है। इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ताओं के सभी पक्षों को हाईकोर्ट ने सुन लिया है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट इस मामले में कोई सुनवाई नहीं करेगा। कोर्ट के इस रुख के बाद पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के रासायनिक कचरे के निष्पादन का ट्रायल आज से शुरू होगा। रामकी एनवायरो फैक्ट्री में कचरा जलाने का दूसरा ट्रायल 4 मार्च और तीसरा 12 मार्च से शुरू होगा। इस मामले में पहले हुए विरोध को देखते हुए प्रशासन ने रामकी फैक्ट्री के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाने की प्रक्रिया शुरू, भष्मक में चूना मिलाकर डाले गए कचरे के पैकेट
- यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के लिए हाईकोर्ट ने दिया छह सप्ताह का समय, सीएम यादव ने कहा-सरकार की मंशा के अनुरूप फैसला
- आखिर पीथमपुर में मंत्री समर्थक ने खुद को क्यों लगा ली आग, क्या उसे पता नहीं था कि मंत्रीजी को मिली है माहौल ठंडा करने की जिम्मेदारी?
- यूनियन कार्बाइड के कचरे पर बवाल जारी, पीथमपुर में रामकी फैक्ट्री पर पथराव, गाड़ियों के कांच फोड़े, पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा


